वर्ष-1999 बैच के IPS अधिकारी श्री शिवास कविराज ADGP ने संभाला पुलिस आयुक्त गुरुग्राम का कार्यभार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस*

*इससे पहले पुलिस आयुक्त पंचकूला के पद पर थे कार्यरत।*

`गुरुग्राम : 20 मई 2026` – जिला पंचकूला से स्थानांतरित होकर आए श्री शिवास कविराज IPS ने आज दिनाँक 20.05.2026 को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम का कार्यभार संभाला है। श्री शिवास कविराज के पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के कार्यालय में पहुंचने पर गुरुग्राम पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। श्री शिवास कविराज एक अनुभवी, कुशल एवं समर्पित पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने उपरांत श्री शिवास कविराज IPS ने गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

इस दौरान श्री शिवास कविराज IPS, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने गुरुग्राम संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं बारे भी जानकारी हासिल की और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए जल्द ही रोडमैप तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को अपराध मुक्त करने के लिये हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साईबर अपराधो व नशे की रोकथाम उनकी मुख्य प्राथमिकता रहगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित/फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करके उसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर श्री शिवास कविराज ने कहा कि गुरुग्राम एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील शहर है, जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल कार्यशैली के साथ कार्य करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!