वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत
लोक लेखा समिति और सरकारी आश्वासन समिति के सभापति विपक्षी विधायक बनाए
चंडीगढ़, 14 मई – हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत किए हैं। उन्होंने गत वर्षों से शुरू हुई ठोस संसदीय परम्परा का निर्वहन करते हुए इस बार भी लोक लेखा समिति और सरकारी आश्वासनों के बारे में समिति के सभापति विपक्षी दल के विधायकों को मनोनीत किया है।
नियम समिति :
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण नियम समिति के पदेन सभापति होंगे। इस समिति में विधायक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, अर्जुन चौटाला सदस्य होंगे।
आवास समिति :
विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा आवास समिति के पदेन सभापति होंगे। इस समिति में विधायक मोहम्मद इलियास, घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा को सदस्य मनोनीत किया गया है।
लोक लेखा समिति :
लोक लेखा समिति का सभापति गत वर्ष की तरह ही विधायक चौ. आफताब अहमद को मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक चन्द्रमोहन, विनोद भ्याणा, लक्ष्मण सिंह यादव, कंवर सिंह, सुनील सतपाल सांगवान, योगिन्द्र सिंह राणा, पूजा, देवेन्द्र सिंह कादियान बतौर सदस्य शामिल होंगे।
प्राक्कलन समिति :
प्राक्कलन समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक प्रमोद कुमार विज को सौंपी गई है। इस समिति में गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, तेजपाल तंवर, बलवान सिंह दौलतपुरिया, जगमोहन आनंद, कपूर सिंह, निखिल मदान, मनदीप चट्ठा सदस्य होंगे।
लोक उपक्रमों संबंधी समिति :
लोक उपक्रमों संबंधी समिति में विधायक राम कुमार गौतम को सभापति मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, निर्मल सिंह, मूलचंद शर्मा, चौ. अकरम खान, अनिल यादव, देवेन्द्र चतरभुज अत्री, उमेद सिंह, चंद्र प्रकाश सदस्य होंगे।
एस.सी., एस.टी. बी.सी. कल्याण समिति :
अनुसूचित जातियों, जन जातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति के सभापति विधायक भगवान दास होंगे। इस समिति में विधायक सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, शैली चौधरी, रेनु बाला, अनिल यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और पवन खरखौदा को सदस्य बनाया गया है।
आश्वासन समिति :
सरकारी आश्वासनों के बारे में समिति के सभापति विधायक भारत भूषण बत्तरा को मनोनीत किया गया है। इस समिति में विधायक अशोक कुमार अरोड़ा, घनश्याम सर्राफ, ओम प्रकाश यादव, इंदुराज सिंह नरवाल, जगमोहन आनंद, कंवर सिंह, योगिन्द्र सिंह राणा, मन्जु चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
अधीनस्थ विधान समिति :
अधीनस्थ विधान समिति की अध्यक्षता विधायक विधायक कृष्णा गहलावत करेंगी। इस समिति में राम कुमार कश्यप, कुलदीप वत्स, धनेश अदलखा, मुकेश शर्मा, सुनील सतपाल सांगवान, आदित्य सुरजेवाला, विकास सहारण और हरियाणा के महाधिवक्ता सदस्य होंगे।
याचिका समिति :
याचिका समिति में विधायक विनोद भ्याणा को सभापति बनाया गया है। इस समिति में शकुंतला खटक, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, हरिन्द्र सिंह, पवन खरखौदा, चन्द्र प्रकाश, राजबीर सिंह फरटिया, आदित्य देवीलाल को भी शामिल किया गया है।
निकाय व पंचायत समिति :
स्थानीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं सम्बन्धी समिति की अध्यक्षता विधायक मूलचंद शर्मा करेंगे। विधायक घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, प्रमोद कुमार विज, भरत सिंह बेनीवाल, रघुबीर तेवतिया, मुकेश शर्मा, गोकुल सेतिया, राजेश जून को सदस्य बनाया गया है।
जन स्वास्थ्य, बिजली, लोक निर्माण समिति :
जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन तथा सड़कें) सम्बन्धी विषय समिति के सभापति विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा होंगे। इस समिति में विधायक परमवीर सिंह, ओम प्रकाश यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जाम्बा, देवेन्द्र हंस, मोहम्मद इसराईल सदस्य होंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य समिति :
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं सम्बन्धी विषय समिति में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक कुलदीप वत्स, रेणु बाला, शीशपाल सिंह, शक्ति रानी शर्मा, हरिन्द्र सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, रणधीर पनिहार, बलराम दांगी को सदस्य बनाया गया है।
प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति
प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक चौ. अकरम खान, मूलचंद शर्मा, घनश्याम दास, चौ. मामन खान, विकास सहारण, आदित्य देवीलाल, राजेश जून को सदस्य बनाया गया है।
युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति
युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति में विधायक मनमोहन भड़ाना को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक हरिन्द्र सिंह, निखिल मदान, सतपाल जाम्बा, बलराम दांगी, जस्सी पेटवाड़, विनेश, अर्जुन चौटाला, देवेन्द्र सिंह कादियान को सदस्य बनाया गया है।
विशेषाधिकार समिति :
विशेषाधिकार समिति के सभापति विधायक घनश्याम दास होंगे, जबकि सदस्य के तौर पर विधायक चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, राम करण, रणधीर पनिहार, अर्जुन चौटाला के नाम शामिल हैं।
महिला सशक्तीकरण पर विषय समिति
महिला विषयक समिति में विधायक शक्ति रानी शर्मा को सभापति मनोनीत किया गया है। विधायक गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, बिमला चौधरी, शैली चौधरी, पूजा, कंवर सिंह, सतीश कुमार फागना, उम्मेद सिंह को सदस्य बनाया गया है।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधायिका दो प्लेटफार्म- सदन और सदन की समितियों के माध्यम से कार्य करती है। सदन के पास समय कम होता हैं, इसलिए विधानमंडल अपने अधिकतर कार्य अपनी समितियों के माध्यम से वर्षभर करते हैं। उन्होंने कहा कि समितियां जनहित के कार्य साधने का प्रभावशाली प्लेटफार्म है।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में आयोजित बजट सत्र के दौरान 18 मार्च को सदन में नशे का विषय उठा था। इस मसले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अनेक सदस्यों ने चर्चा की थी। तब विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए ‘युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति’ तथा ‘प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति’ के गठन की घोषणा की थी। ये दोनों समितियां पर्यावरण और नशे जैसी गंभीर चुनौतियों पर सरकार को सुझाव देती है।
वहीं, गत 27 अप्रैल को हरियाणा विधान सभा के सत्र में ‘महिला विषयक समिति’ के गठन का निर्णय लिया गया था। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि ‘महिला सशक्तीकरण समिति’ का गठन हरियाणा विधान सभा का ऐतिहासिक कदम है। इस समिति का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष योजना ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के अंतर्गत विधानमंडलों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के कदम उठाए जा रहे हैं।








