*वरिष्ठ नागरिकों के हालात का लिया जायजा*
*डीएलएसए टीम ने विधिक अधिकारों की दी जानकारी*

गुरुग्राम, 4 अप्रैल- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कादियान ने बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
दौरे के दौरान राकेश कादियान ने निवासियों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, रहने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने संस्था द्वारा दी जा रही देखभाल पर संतोष जताया।
राकेश कादियान ने कहा कि निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण, बेहतर इलाज और भावनात्मक सहयोग मिलना जरूरी है। ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर डीएलएसए टीम ने जागरूकता सत्र आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें भरण-पोषण, दुर्व्यवहार से सुरक्षा और निशुल्क विधिक सहायता जैसी सेवाओं के बारे में बताया गया।
डीएलएसए गुरुग्राम की ओर से भरोसा दिलाया गया कि जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर विधिक सहायता दी जाती रहेगी और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।








