37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च 2026 को चुनाव, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे – हरियाणा से संजय भाटिया राज्यसभा उम्मीदवार –
दिल्ली, 3 मार्च 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे। इनके अलावा शिवेश कुमार का भी नाम है।
छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं।
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च 2026 को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।
ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं।
निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी 6 वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी।
हरियाणा भाजपा ने संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। संजय भाटिया की करनाल लोकसभा सीट से टिकट कटी थी।
हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार दोपहर को अलग-अलग राज्यों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है। अभी ये दोनों सीटें भाजपा के पास हैं। दोनों सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को चुनाव है। 5 मार्च 2026 को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आ सकती है। अभी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
संजय भाटिया 2019 में करनाल से सांसद बने थे। 2024 लोकसभ चुनाव में भाटिया का टिकट कट गया था। इनकी जगह मनोहर लाल खट्टर को उम्मीदवार बनाया गया था।









