जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प

गुरुग्राम, 22 फरवरी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज अपने पूज्य पिता एवं पूर्व मंत्री राव महाबीर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर वे राव महाबीर सिंह चौक पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राव ने कहा कि उनके पिता ने जनसेवा, ईमानदारी और समर्पण का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी उनके लिए प्रेरणास्रोत है और उसी मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राव महाबीर सिंह ने सार्वजनिक जीवन में सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रदेश के विकास, ग्रामीण उत्थान और जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता दी। उनके योगदान को याद करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें