हरियाणा विधान सभा में राज्यपाल का भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधान सभा अध्यक्ष बोले प्रो. घोष ने सदन की गरिमा को बढ़ाया

चंडीगढ़, 20 फरवरी – हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इससे पूर्व सेरेमोनियल गेट पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, मुख्यमंत्री नायब सिंह, संसदीय कार्यमंत्री महिपाल ढांडा, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अनेक विशिष्ट हस्तियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के दस्ते की ओर से सलामी दी गई तथा उन्होंने गार्द का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी मौजूद रहीं। उन्होंने वीआईपी गैलरी में बैठकर अभिभाषण को सुना।

राज्यपाल के अभिभाषण का सदन में सदस्यों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। इसके बाद विधान सभा अध्यक्ष की ओर से उन्हें अपने कार्यालय में जलपान करवाया गया। विधान सभा अध्यक्ष की योजना से सेरेमोनियल गेट पर सभी सदस्यों के साथ राज्यपाल के साथ सामूहिक चित्र भी हुआ।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि महामहिम ने सदन में पहुंच कर इसकी गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने इस अभिभाषण के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विधान सभा परिसर में स्थापित संविधान की प्रति के सम्मुख नतमस्तक हुए तथा डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें