यूथ कांग्रेस ने पंचकूला में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

– प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के आह्वान पर प्रदेशभर से पंचकूला प्रदर्शन में पहुंचे हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

पंचकूला। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने मंगलवार 17 फरवरी को पंचकूला में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, अम्बाला सांसद वरुण मुलाना, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया और अन्य नेता भी शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने HPSC कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

यूथ कांग्रेस ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) पर भर्ती में अनियमितताएं, पेपर लीक, रिश्वतखोरी और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को नौकरियां देने के आरोप लगाए। बीजेपी सरकार पर पिछले 12 वर्षों से हरियाणा के युवाओं को ठगने के इल्ज़ाम लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया की अगुवाई में विभिन्न जिलों से भारी संख्या में प्रदर्शन में शिरकत करने पहुंचे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, फिर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। करीब 45 मिनट तक यह संघर्ष चलता रहा। बाद में दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया।

यूथ कांग्रेस ने हरियाणा जीके के प्रश्नों का वेटेज 20% करने और आरक्षण नीतियों में सुधार करने, बाहरी उम्मीदवारों का चयन रोकने, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने मांग की।

प्रदर्शन के बाद रिहा होने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों को भेजे जा रहे हैं और एचपीएससी चेयरमैन को हटाकर हरियाणा निवासी को नियुक्त किया जाए। प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई पर लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए केस दर्ज करने की निंदा की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें