पं. दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशिक्षण महा अभियान विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को सशक्त करेगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं : बड़ौली

सोनीपत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत हुई कार्यशाला

चंडीगढ़, 18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय सोनीपत सेक्टर-7 में कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है, जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमें मंडल स्तर तक सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता तैयार करना है। कार्यशाला को भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि यह महाअभियान ‘व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित कर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “संगठन ही शक्ति है” और संगठन की नींव व्यक्ति निर्माण पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति सशक्त होता है तो संगठन मजबूत होता है और मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण का आधार बनता है।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बताए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की नायब सैनी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा ही है। नायब सैनी सरकार में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है जिसका लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है।

श्री बड़ौली ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना, श्रीराम मंदिर निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, गरीब कल्याण योजनाएं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प ये सभी भाजपा की प्रतिबद्धता और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 370 मंडलों में एक ही समयावधि में यह प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 7 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे देश में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक अभियान है। यह महाभियान मंडल स्तर तक प्रशिक्षित, सक्षम और प्रतिबद्ध नेतृत्व तैयार कर भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनसेवा और सुशासन के साथ कार्य कर रही है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आरम्भ में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को वैचारिक, बौद्धिक और व्यवहारिक रूप से सशक्त बनाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल, प्रत्येक शक्ति केंद्र और प्रत्येक बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना इस अभियान का लक्ष्य है, ताकि पार्टी की नीतियां और सरकार की उपलब्धियां प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंच सकें।

इस अवसर पर सोनीपत प्रभारी सतीश नांदल, विधायक पवन खरखोदा, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला महामंत्री तरुण देवदास, सुमित्रा चौहान, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, आजाद सिंह नेहरा, देवेंद्र कौशिक, मोनिका दहिया, सोनिया मोर, नवीन मंगला, बबीता दहिया, अरुण चौहान, मनोज जैन, अरुण चौहान आरती शर्मा, किरण बाला, सुनीता लोहचब, हरिओम शर्मा, किशोर वशिष्ठ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें