असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ब्रीदिंग होप’ राहत पहल का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदूषण प्रतिबंध से प्रभावित 250 परिवारों को राहत सामग्री, 325 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

गुरुग्राम, 17 फरवरी 2026। गुरुग्राम में असंगठित श्रमिकों के लिए ‘ब्रीदिंग होप’ राहत पहल का शुभारंभ सेक्टर-27 सामुदायिक केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज रानी मल्होत्रा ने किया।

गैर-सरकारी संस्था नव सृष्टि द्वारा वाइगॉन इंडिया के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण प्रतिबंध के कारण कार्य से वंचित रहे निर्माण श्रमिकों, घरेलू सहायिकाओं और अन्य असंगठित श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम स्थानीय पार्षद विकास यादव के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर निगम पार्षद कुलदीप यादव (वार्ड-11), अनूप सिंह (वार्ड-25), नारायण भदाना (वार्ड-20), सोनिया यादव (वार्ड-21) तथा कुणाल यादव (वार्ड-23) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

पहल के अंतर्गत 250 परिवारों को सूखा राशन एवं स्वच्छता सामग्री प्रदान की गई, जबकि 325 श्रमिकों के लिए निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। साथ ही ई-श्रम पंजीकरण कर श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।

महापौर राज रानी मल्होत्रा ने इस प्रयास की सराहना करते हुए नगर निगम की ओर से भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पार्षद विकास यादव ने कहा कि इस प्रकार के जनसेवी कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था के प्रतिनिधियों चंद्र मोहन गुप्ता और मोहन सिंह ने भी सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!