नायब सैनी सरकार हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा सरकार का संकल्प ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता है : बड़ौली

वीबी जीरामजी योजना पारदर्शी और ग्रामीणों के फायदे की योजना  : बड़ौली

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत की ग्राम पंचायत जठेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया और हेल्थ सेंटर के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए*

चंडीगढ़, 18 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने  रविवार को सोनीपत की ग्राम पंचायत जठेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। श्री बड़ौली जिम हॉल व सब हेल्थ सेंटर के निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक कृष्णा गहलावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र और हेल्थ सेंटर खुलने से मातृ-शिशु कल्याण, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा युवाओं के स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ जनकल्याण हेतु निरंतर कार्यरत है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। लाड़ो लक्ष्मी योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार हर जिले में मेडिकल खोल रही है ताकि लोगों नजदीक बेहतर स्वास्थ्य लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में सुशासन व्यवस्था लागू की है। भाजपा सरकार आने के बाद शिक्षा की तरफ युवाओं का रूझान बढ़ा है। अब युवाओं को हरियाणा में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास के कार्य पूरे प्रदेश में करा रही है। इस मौके पर उन्होंने वीबी जीरामजी योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया।

श्री बड़ौली ने कहा कि वीबी जीरामजी योजना पारदर्शी और ग्रामीणों के फायदे की योजना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई थी, लेकिन जीरामजी योजन स्थायी रोजगार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता है, हमारा विजन ग्राम आधारित विकास है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मुकाबले जीरामजी योजना बेहतर है। श्रमिकों को अब हरियाणा में 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, ग्राम पंचायत जठेड़ी के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें