भारत में हैंडबाल का मामला आईएचएफ व आईओए के बीच उलझा – कहीं हो न जाए बड़ी दिक्कत –

दिल्ली, 9 जनवरी 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 2028 में अमेरिका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक खेलों की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में हैंडबाल का मामला अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बीच उलझकर रह गया है।
भारतीय हैंडबाल अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के बीच मान्यता विवाद में फंसा है। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को सूचित किया है कि हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था है, जबकि भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एचएफआई को मान्यता दी है। आईएचएफ ने आईओए को एचएआई को मान्यता देने को कहा है। भारतीय हैंडबाल की अंतरराष्ट्रीय मान्यता हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) के पास है। आईओए से रिकॉर्ड सुधारने और एचएआई से जुड़ने का आग्रह किया।
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) को मेल लिखकर कहा है कि हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) ने हमें बताया है कि आपने हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) को भारत में हैंडबाल के लिए एकमात्र गवर्निंग बॉडी के रूप में मान्यता दी है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय हैंडबाल का प्रतिनिधित्व हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) करती है।
हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ही भारत में हैंडबाल की एकमात्र वैध शासी संस्था है, जिसे अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल महासंघ (आईएचएफ) और एशियाई हैंडबाल महासंघ (एएचएफ) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त है। आईएचएफ और आईओए की निगरानी में 26 जून 2023 को हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) की निर्वाचन आम सभा आयोजित की गई थी, जिसके बाद आईओए ने निर्वाचित बोर्ड को औपचारिक मान्यता भी दी थी। इसके अलावा, भारतीय न्यायिक और आईओए पैनल के स्पष्ट निष्कर्षों में यह भी कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में जब हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) को आईएचएफ और एएचएफ से मान्यता प्राप्त है तो आईओए आवश्यकता पड़ने पर किसी तदर्थ निकाय के माध्यम से हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) से परामर्श कर भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उतार सकता है।
तत्काल करे सुधार –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 22 नवंबर 2025 की आइओए पैनल रिपोर्ट के निष्कर्षों तथा आइओसी ओलंपिक चार्टर के अनुच्छेद 28.1.2 और 29 के तहत आईओए से यह आग्रह किया गया है कि वह अपने सार्वजनिक अभिलेखों में तत्काल सुधार करे। इसमें सदस्य हैंडबाल संस्था के रूप में एचएफआई के किसी भी उल्लेख को हटाना और ऐसे संचार से बचना शामिल है, जिससे एचएफआई को अंतरराष्ट्रीय मान्यता के बिना एनओसी समर्थन का संकेत मिले।
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) संविधान के अनुच्छेद 26.1 और पैनल की सिफारिशों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, प्रविष्टियों और भारतीय टीम के नामांकन से जुड़े सभी मामलों को केवल एचएआई के माध्यम से ही संचालित किया जाना चाहिए। आईओए द्वारा संविधान, आईएचएफ व एएचएफ के नियमों और ओलंपिक चार्टर के पूर्ण अनुपालन में उठाए गए कदम भारतीय हैंडबाल के हित में होंगे और एचएफआई व एचएआई के बीच जारी विवाद के सुव्यवस्थित समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।







