कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने पर हाई कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक, उम्मीद की नई किरण : गुरदीप तंवर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र, (अमित) 7 जनवरी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने तथा उन्हें पूर्व प्रभाव से सभी लाभ देने संबंधी निर्णय को हरियाणा कौशल रोजगार निगम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रधान गुरदीप तंवर ने ऐतिहासिक बताते हुए इसे हजारों कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण करार दिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरदीप तंवर ने कहा कि यह फैसला उन कर्मचारियों के संघर्ष और मेहनत की जीत है, जो लंबे समय से पूरी योग्यता और निष्ठा के साथ कार्य करने के बावजूद असुरक्षा की भावना में जी रहे थे। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का यह निर्णय न केवल न्यायसंगत है, बल्कि इससे प्रदेश में कार्यरत हजारों कच्चे कर्मचारियों को स्थायित्व और सम्मान मिलेगा।

उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि अब समय आ गया है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को भी एक स्पष्ट और ठोस नीति बनाकर नियमित किया जाए, ताकि बढ़ती महंगाई के इस दौर में वे अपने परिवार का पालन-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें।

इस अवसर पर दिनेश कुमार, मेजर तंवर, राम आश्रम शर्मा, प्रदीप उमरी, राजीव सैनी, राहुल सैनी (भिवानी खेड़ा), संदीप सैनी (लाडवा), सुखविंदर कादयान, सोनू (पबनावा), रवि बतान, सोनू जाम्बा, साहब सिंह (पेहवा), शुभम (कल्याण), सुरेश बेदी, सालिन्दर (ज्योतिसार), प्रवीण कश्यप (शमसीपुर), पवन सिंह, शम्भू झा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!