वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब ने शहीद रमेश चंद्र जी को किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जन्मदिन पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, कोर कमेटी बैठक में 27 दिसंबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर हुआ विचार-विमर्श

गुरुग्राम, 24 दिसंबर (बुधवार)। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा की कोर कमेटी ने आज शहीद पत्रकार रमेश चंद्र जी का जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को नमन किया।

इसके उपरांत वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब गुड़गांव शाखा की कोर कमेटी की बैठक क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर जी की अध्यक्षता में IDC-72 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आने वाले चौथे शनिवार, 27 दिसंबर को सेक्टर-4, गुरुग्राम स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने शहीद रमेश चंद्र जी को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से पत्रकारिता को जीवंत रखा और सत्य व समाज के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत पत्रकार जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर डी.एन. कवातरा ने शेरो-शायरी के माध्यम से शहीद रमेश चंद्र जी को श्रद्धांजलि दी।

क्लब के प्रधान श्री धर्म सागर जी ने कहा कि शहीद रमेश चंद्र जी बुजुर्गों के लिए वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब खोलने की बात किया करते थे, जिसे साकार रूप देने का कार्य श्रीमती किरण चोपड़ा शर्मा जी ने किया। यह क्लब आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और आत्मीय मंच बन चुका है।

बैठक में पंजाब केसरी के संपादक श्री एम.के. अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा एम्बेसडर श्री नंद किशोर सरदाना, श्री एस.के. गाबा, श्री एम.आर. कुमार, श्री सुधीर सेवक तथा श्री रमेश वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में शहीद रमेश चंद्र जी को पुनः नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!