सुशासन दिवस 25 दिसंबर को, गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह होंगे मुख्यातिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीसी अजय कुमार ने दी जानकारी, लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 10.30 बजे आरंभ होगा सुशासन दिवस कार्यक्रम

गुरुग्राम, 24 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गुरूग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरूग्राम के लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

वहीं पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर तथा गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।

डीसी अजय कुमार ने जानकरी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सुशासन दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन का जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीधा प्रसारण किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह के उपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम की गतिविधियां आयोजित होंगी। जिसके तहत सराहनीय कार्य करने वालों कर्मियों को सुशासन दिवस पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे साथ ही मुख्य अतिथि का जिलावासियों के नाम संबोधन होगा।

डीसी ने बताया कि गुरुग्राम जिला में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में सुशासन दिवस कार्यक्रम वीरवार की सुबह 10.30 बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर जिला के गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें