पंचकूला में अटल पार्क में वाजपेयी जी की प्रतिमा का होगा अनावरण, तैयारियों का जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने लिया कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा

पंचकूला। बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला के अटल पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर राज्य और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय है। कार्यक्रम से एक दिन पूर्व मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। नेताओं ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। पंचकूला में उनकी प्रतिमा का अनावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। प्रशासन को कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!