केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को पंचकूला पहुंचकर चार कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह का हरियाणा आना सौभाग्य की बात है : बड़ौली

अमित शाह जब-जब हरियाणा आते हैं प्रदेश को बड़ी-बड़ी सौगात देकर जाते हैं : मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 23 दिसंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा पहुंच रहे हैं। इस दिन श्री शाह पंचकूला में आयोजित चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हरियाणा पहुंचने पर श्री शाह का जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री शाह का हरियाणा आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

श्री शाह के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को दोपहर 3.15 बजे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 पंचकूला में सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका पर आयोजित सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 5 हजार जवानों की ट्रेनिंग पूरी है। श्री शाह 4.15 बजे ताउ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे और परेड़ की सलामी लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 5.30 बजे श्री शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अटल पार्क में स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे, साथ ही अटल जी के जीवन पर आधारित अटल लाइब्रेरी, प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि सायं 6 बजे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस पर हरियाणा सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी श्री शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह हरियाणा दौरा काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि श्री शाह जब भी आते हैं हरियाणा को सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी बड़ी सौगात हरियाणा को मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि ये चारों कार्यक्रम भव्य होंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर एसआईआर पर जो विचार रखे उसे देश ने सुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी कार्यक्रमों के जरिए श्री शाह के भाषण के बिंदुओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है और इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटियां लगाई गई है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता श्री शाह के स्वागत और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें