अपराधियों के अवैध कब्जा हटाने/अर्जित की सम्पत्ति नष्ट करने की श्रृंखला में इस सप्ताह में गुरुग्राम पुलिस की चौथी बड़ी कार्यवाही।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराधियों के रिकॉर्ड व उनकी अवैध सम्पति का विवरण एकत्रित करके उनके खिलाफ की जा रही है प्रभावी कार्यवाही।
गुरुग्राम: 23 दिसम्बर 2025 – गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों का खाका तैयार किया गया है, जिनके द्वारा अपराधिक कार्य करके अवैध व अनैतिक तरीके से सम्पति अर्जित की गई है तथा उन सम्पति के माध्यम से उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है और वे आए दिन विभिन्न प्रकार की अपराधिक गतिविधियों/अपराधों को अंजाम देते है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों के अवैध निर्माण/सम्पति को नष्ट/ध्वस्त करने के लिए प्रभावी व ठोस कदम उठाए गए है। इसी कड़ी में आज दिनांक 23.12.2025 को पुलिस थाना सैक्टर-05, गुरुग्राम पुलिस ने 08 कुख्यात व आदतन अपराधी के अवैध कब्जों/शराब के अड्डों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है।
संक्षिप्त विवरण : आरोपी 1. मोहित , 2. नवीन पुत्र रामकिशोर, 3. इजहार पुत्र निशार निवासी गली नम्बर-2, 12 बिस्वा गुड़गांव गांव, गुरुग्राम उपरोक्त आरोपी शराब रखने/बेचने के आदतन अपराधी है व आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 14 अभियोग अंकित है।
- राहुल व 5. दीपक दोनों पुत्र महेन्द्र निवासी 12 बिस्वा गुड़गांव गांव, गुरुग्राम उपरोक्त आरोपी थाना क्षेत्र के शराब बेचने/रखने के आदतन अपराधी है व आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 07 अभियोग अंकित है।
- प्रशांत व 7.राहुल दोनों पुत्र रविन्द्र निवासी 12 बिस्वा गुड़गांव गांव, गुरुग्राम उपरोक्त आरोपी थाना क्षेत्र के शराब रखने/बेचने के आदतन अपराधी है व आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 07 अभियोग पहले भी अंकित है।
- मंजीत सिंह सैनी पुत्र संत सिंह सैनी निवासी 8 बिस्वा गुड़गांव गांव, गुरुग्राम उपरोक्त आरोपी शराब बेचने का आदतन अपराधी है व आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्री शीटर अपराधी है व आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 17 अभियोग अंकित है।
पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों की एकत्रित की जानकारी/सूचनाएं/तथ्यों में सामने आया है कि उपरोक्त आरोपियों नजदीक छोटी माता मंदिर रोड के पास अवैध कब्जा करके व टीन शेड लगाकर शराब के अवैध अड्डे बना रखे है जिनसे यह प्रतिमाह उपरोक्त शराब के अड्डों पर शराब बेचने/पिलाते थे और अवैध रूप से रुपए/सम्पति अर्जित कर रहे थे। आज दिनांक 23.12.2025 को निरीक्षक चंद्रभान, प्रबन्धक पुलिस थाना सैक्टर-05, गुरुग्राम के नेतृत्व में पुलिस टीम की मौजूदगी में DTP, HSIIDC एवं एन्फोर्समेंट अधिकारी के सहयोग से उक्त अवैध दुकानों/टीन शेड को ध्वस्त (तोड़फोड़) किया गया। गुरुग्राम पुलिस ने घटनास्थल पर मुस्तैद रहकर यह कार्यवाही पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई।
गुरुग्राम पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि अपराधियों एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।









