अरावली संरक्षण को लेकर युवा कांग्रेस का सत्याग्रह मंगलवार को : निशित कटारिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम। अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण को लेकर हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को अरावली सत्याग्रह – सद्भावना संकल्प अनशन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे भगवान महावीर चौक, गौशाला के सामने आयोजित होगा।

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने बताया कि अरावली पर्वत श्रृंखला पर्यावरण संतुलन, भूजल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए बेहद अहम है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा 100 मीटर तक की पहाड़ियों को पहाड़ी की संज्ञा से बाहर रखने के फैसले के बाद अरावली क्षेत्र पर खतरा और बढ़ गया है। इससे अवैध खनन और अंधाधुंध निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, जो पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों को बचाने के लिए है। संगठन ने आमजन, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अरावली संरक्षण की इस मुहिम को समर्थन दें और पर्यावरण बचाने की लड़ाई में सहभागी बनें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें