भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचकर नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छुएगी भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ और भगवान श्रीराम की प्रतिमा देते हुए नवदायित्व की बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का एक साधारण कार्यकर्ता से शीर्ष संगठनात्मक भूमिका तक का सफर भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के समय से ही श्री नबीन संगठन को मजबूती के लिए काम करते रहें हैं।

श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद पर जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!