मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निधन पर व्यक्त किया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 16 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर 13 में स्वर्गीय साहब सिंह सैनी के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय साहब सिंह सैनी के पुत्र एडवोकेट विनोद सैनी के साथ- साथ परिवार के अन्य सदस्यों एडवोकेट तुषार सैनी, डा. एसआर सैनी, राजेश सैनी, वीणा सैनी, पूनम सैनी, अंकित सैनी, कनिका सैनी, नरेन्द्र सैनी, सुशील सैनी, बृज मोहन सैनी, पूर्व सरपंच शेर सिंह सैनी, मास्टर सुरेश सैनी के साथ दुख सांझा किया।

इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सैनी, कॉप्रोटिव बैंक के चेयरमैन सुभाष सैनी, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता प्रदीप झांब ने भी पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!