गौशाला मैदान में रविवार, 07 दिसम्बर को भोजपुरी महाकुंभ …..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनोज तिवारी, आलोक कुमार, अपर्णा मल्लिक व राज चौहान मचाएंगे धमाल

गुरुग्राम। प्रवासी एकता मंच के तत्वावधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर आज रविवार, 07 दिसम्बर को बस अड्डा के नजदीक स्थित गौशाला मैदान में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक भोजपुरी महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपर स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी, सुर-संग्राम के विजेता और ‘ये प्रयागराज है’ गाने के चर्चित गायक आलोक कुमार, मुंबई से पहुंच रही भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक, प्रसिद्ध अभिनेता राज चौहान सहित दर्जनों लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार धमाल मचाने आ रहे हैं।

कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गौशाला मैदान में शानदार स्टेज और दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अंतिम रणनीति तय की गई। बैठक में पूर्वांचल समाज के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि अब तक हर वर्ष भोजपुरी महाकुंभ का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया जाता था, लेकिन जन-डिमांड को देखते हुए इस वर्ष इसे शहर के केंद्र में स्थित गौशाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्र और राज्य स्तर के कई मंत्री व राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें