वेदपाल एडवोकेट प्रदेश संयोजक व पांच सदस्य किए नियुक्त

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर- हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने इतिहास रचा है। अब पार्टी प्रदेश में नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी। सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश टोली का गठन किया है।

इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने प्रदेश संयोजक और 5 सदस्यों के नामों का पत्र भी जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा सदस्यता अभियान के लिए वेदपाल एडवोकेट को प्रदेश संयोजक और संदीप जोशी, अशोक गुर्जर, वरूण श्योराण, गोपाल शर्मा, मीना परमार को सदस्य नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *