दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व, चुनाव में भी अच्छाई की जीत हुई : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश और प्रदेशवासियों को दी दुर्गा नवमी और दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने देश और प्रदेशवासियों को दुर्गा नवमी और दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। सोशल मीडिया पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी बुराई पर अच्छाई की विजय हुई है। उन्होंने कहा कि जो घमंड करता है उसका पतन भी अवश्य है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह का घमंड दिखाया उसका जवाब हरियाणा की जनता ने दिया है। ‘‘जलेबी को लेकर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि जलेबी का रस हरियाणा की जनता को रास आता है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आता।

श्री बड़ौली ने विजय दशमी के पर्व पर सच्चाई के रास्ते पर चलने और बुराई को छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व पर हमें अच्छाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने तथा बुराई को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने ’’जलेबी’’ को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हरियाणा में जलेबी बनाकर चले गए, अब कांग्रेसी जलेबी की फैक्टरी के लिए जगह ढूंढते घूम रहे हैं। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि जलेबी कैसे बनती है, राहुल गांधी ने जलेबी का डिब्बा देखा और समझा कि जलेबी फैक्टरी में बनती है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि हरियाणा की महिलाएं जलेबियां अपने घरों में बना लेती हैं उसके लिए फैक्टरी की जरूरत नहीं होती, साधारण सा हलवाई भी जलेबी बना लेता है, क्योंकि हमारे यहां जलेबी खाने का रिवाज है। उन्होंने कहा कि जलेबी का रस हरियाणा की जनता को रास आता है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *