कांग्रेस पार्टी ना केवल विकास की बात करती है बल्कि विकास के काम को सिरे भी चढ़ाती है : वर्धन यादव

गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी वर्धन यादव ने सोमवार को डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान किया। इस अभियान में उन्हें जन-जन का आशीर्वाद, सहयोग और समर्थन मिला। वर्धन यादव ने डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान के दौरान जहाजगढ़, बाबूपुर, धर्मपुर, मुहम्मदहेड़ी और जैन मंदिर सोहना रोड में लोगों से मुलाकात करके आशीर्वाद दिया।

जनता के बीच अपनी बात रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ना केवल विकास की बात करती है बल्कि विकास के काम को सिरे भी चढ़ाती है। कांग्रेस की 10 साल में सरकार ने जो काम किए, वो काम भाजपा की सरकार नहीं कर पाई। गुरुग्राम जिला में अनेक घोषणाएं की गई, जो आज घोषणाएं ही बनकर रह गई है। वर्धन यादव ने मेट्रो के विस्तार पर भाजपा सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि 10 साल तक हर छह महीने में भाजपा के नेता, मंत्री इसी बात पर अटके रहे कि जल्द मेट्रो का गुरुग्राम में विस्तार होगा। मेट्रो बादशाहपुर होते हुए सोहना जाएगी। रैपिड रेल मानेसर होते हुए अलवर तक जाएगी। मेट्रो के लिए रूट ही बदलते रहे। आज हकीकत यही है कि जो मेट्रो तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा गुरुग्राम लेकर आए थे, वह भाजपा सरकार ने एक कदम भी नहीं बढ़ाई। इससे यह पता चलता है कि भाजपा की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। भाजपा सिर्फ बातों से ही जनता को लुभाने का प्रयास करती रही।

वर्धन यादव ने कहा कि ऐसा ही गुरुग्राम के बस अड्डे को लेकर किया गया। अनेक स्थानों पर जगह तलाश की गई। कभी सिटी तो कभी आईएसबीटी बस अड्डे का जल्द निर्माण की बात कही गई। चुनाव से ठीक पहले भी दिखावे के लिए आईएसबीटी को लेकर सरकार ने अधिकारियों से दौरे कराए। यह सब दिखावा ही था। ऐसे ही जिला अस्पताल की एक ईंट तक नहीं लगी। भाजपा सरकार ने कहने को तो सडक़ें बनाई, लेकिन ये सडक़ें जगह-जगह से धंस रही हैं। जलभराव की निकासी के 10 साल में कोई प्रबंध नहीं किए गए। हर बार मॉनसून में करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए जाते हैं, आज तक पानी निकालने का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सरकार के विकास के दावों को देखा जाए तो कोई काम नजर नहीं आता। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि जनता के हितों के जो भी काम हैं, उन्हें अब कांग्रेस सरकार में पूरा किया जाएगा। गुरुग्राम शहर तक बादशाहपुर हल्का फैला है। हर सेक्टर, मोहल्ले में समान विकास करके क्षेत्रवासियों को सुविधाएं दी जाएंगी।

Previous post

हरियाणा बदलाव के लिए तैयार है हरियाणा, भाजपा पिछले 10 सालों में हर मोर्चे पर रही विफल : पी.चिदंबरम

Next post

रेवाड़ी ब्राह्मण सभा का लगातार दूसरी बार प्रधान चुने जाने पर जिला गौड ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ द्वारा बधाई

Post Comment

You May Have Missed