लूट की राजनीति करने में माहिर है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है, तीसरी बार भी बन रही है भाजपा की सरकार : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 4 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को लूट का अड्डा बनाया है और हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रर्देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि लूट की राजनीति करने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी माहिर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की दुश्मन पार्टी रही है। कांग्रेस पार्टी ने ही देश में लोकतंत्र को खत्म करके एमरजेंसी तक लगाने का काम किया है, इसलिए कांग्रेस लोकतंत्र की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पहले भी इनके समझौते हुए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शासन प्रक्रिया एक जैसी रही है। लूट की राजनीति कांग्रेस ने भी की है और आम आदमी पार्टी ने भी की है। हालांकि लोकतंत्र की परम्परा में गठबंधन करना सभी पार्टियों का अपना अधिकार है।

उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पांच सितंबर को नामांकन शुरू होने हैं, इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व सही समय पर सही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की छवि, पार्टी को जीत दिलाने और सभी वर्गों का सम्मान देने वाले व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही फैसला लेता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए सभी 90 की 90 विधानसभाएं सेफ हैं और जिताउ हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का जहां से भी चुनाव लड़ने का निर्देश होगा नायब सिंह सैनी वहीं से चुनाव लड़ेंगे। खिलाड़ियों के मामले में पूछे गए एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी का अपना अधिकार है, प्रत्येक वोटर का अपना अधिकार है, इसलिए कोई भी चुनाव लड़ सकता है। रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो भाजपा ने खिलाड़ियों का सदा सम्मान किया है और आगे भी करेंगे।

क्षेत्रीय दलों के बारे में बोलते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में क्षेत्रीय दलों की सरकारें भी रही हैं और सरकार में शामिल भी रहे हैं। क्षेत्रीय दलों का अपना एक वोट बैंक भी है। क्षेत्रीय दल कई राज्यों में मजबूत स्थिति में हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और हरियाणा की जनता ने भी मन बना लिया है, इसलिए 2047 तक भाजपा की सरकार हरियाणा में रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में गरीब को न्याय देने का काम किया, किसान और महिलाओं का सम्मान किया। युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। भाजपा की बहुत सारी उपलब्धियां हैं, इसलिए हरियाणा प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एकतरफा वातावरण बना हुआ है और तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।

Previous post

नरबीर का ऐलान : बादशाहपुर आएंगे शाह, तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार

Next post

आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना से संबंधित सी-विजिल ऐप पर मिली 3239 शिकायतें, जिनमें से 2957 सही मिली – मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

You May Have Missed

error: Content is protected !!