ब्राह्मण संस्थाओं  का नाम ले नवीन गोयल ने झूठे समर्थन का फैलाया भ्रम, संस्थाओं का इनकार …….

गुरुग्राम। टिकट वितरण से पहले ही टिकटों के दावेदारों की ओर से साम, दाम दंड, भेद का खेल शुरू हो गया है। विभिन्न समाजों की ओर से टिकट की मजबूत दावेदारी के बीच संभावित उम्मीदवार अब समाजों के समर्थन का दावा करने लगे हैं। ऐसा ही एक झूठा दावा भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे नवीन गोयल ने ब्राह्मण समाज को लेकर किया है। जिसके बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। ब्राह्मण समाज की संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी नवीन गोयल की ओर से फैलाए गए इस भ्रम को लेकर  विरोध कर रहे हैं। 

दरअसल नवीन गोयल की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें एक सितंबर को आशीर्वाद समारोह का निमंत्रण दिया गया है। उस निमंत्रण पत्र के प्रारूप में कुछ  ब्राह्मण संस्थाओं को आयोजक के तौर पर दर्शाया गया है। साथ ही उनके पदाधिकारियों के नाम भी लिखे गए हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी संस्था और उनके झूठे नाम लिखकर समाज में  भ्रम  फैलाने की कोशिश की कई है। पोस्ट में उनकी संस्था और उनका नाम गलत तरीके से लिखा गया है। हम इसका विरोध करते हैं। उनकी संस्था न तो नवीन गोयल का समर्थन कर रही है और न ही ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।  

शशिकांत शर्मा
पंडित सुरेश शर्मा

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है की राजनीतिक मंशा से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का नाम नवीन गोयल द्वारा अपने बोर्ड और निमंत्रण पत्र पर इस्तेमाल किया जा रहा है वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का इस से कोई लेना देना नहीं है। 

हमें केवल भगवान श्री परशुराम लीला मंचन द्वारा नेशनल स्कूल ड्रामा दिल्ली के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। 

अखिल भारतवर्षीय चौरसिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखी।  उसमें मेरा और मेरी संस्था का नाम नवीन गोयल के एक कार्यक्रम में आयोजक के रूप में लिखा गया है। यह कृत निंदनीय है और इससे पूरे समाज में आक्रोश है। मैं इसका विरोध करता हूं। मैं और मेरी संस्था नवीन गोयल का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

 घनश्याम भारद्वाज
यज्ञदत्त शर्मा

ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष उप प्रधान घनश्याम भारद्वाज ने  कहा कि उन्हें ऐसे कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं और उनकी संस्था और उन्हें आयोजक बना दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आयोजक को यह तक नहीं पता क्या कार्यक्रम है, और कब कैसे होगा। मैं इसका खंडन करता हूं। हमारी संस्था ब्राह्मण प्रत्याशी का ही समर्थन कर रही है। हमारे समाज में भ्रम फैलाने वाले अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।

ब्राह्मण विकास परिषद के यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए ब्राह्मण संस्थाओं के नाम का दुरुपयोग करने की नाकाम कोशिश की गई है। मैं इसका विरोध करता हूं। बगैर पूछे पोस्ट में नाम डाल कर वायरल की गई है। ऐसे भ्रम से ब्राह्मण समाज भ्रमित नहीं होगा। नवीन गोयल के झूठे प्रपंचों में ब्राह्मण समाज फंसने वाला नहीं है।

पांचवी सभा ब्राह्मण सभा राजेंद्र पार्क के नाम से लिखी हुई है जिसके अध्यक्ष महेश वशिष्ठ लिखा है। महेश जी से बात हुई तो उनका कहना था की ना तो मेरे से कोई बात हुई है ना ही मेरी कोई संस्था है ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!