तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती किरण चौधरी का इस्तीफा 20 अगस्त, 2024 से स्वीकार

चंडीगढ़, 20 अगस्त – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा विधानसभा में 58-तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती किरण चौधरी का इस्तीफा 20 अगस्त, 2024 से स्वीकार कर लिया है।

श्रीमती किरण चौधरी ने हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब हरियाणा विधानसभा में 58-तोशाम विधानसभा क्षेत्र 20 अगस्त, 2024 (दोपहर पहले) से रिक्त हो गया है।

हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!