भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए तैयार है : पंडित मोहन लाल कौशिक

हरियाणा की देव तुल्य जनता  1 अक्टूबर को नायाब नीतियों पर मुहर लगाने का मन बना चुकी है : मोहन लाल कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राई विधानसभा के मुरथल, जाखोली तथा नाहरी मंडल के कार्यकर्ताओं की ली बैठक

चंडीगढ़/राई, 18 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड़ में रहता है और हर बूथ पर कमल खिलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की देव तुल्य जनता  1 अक्टूबर को नायब सरकार की नायाब नीतियों पर मुहर लगाएगी और तीसरी बार जनता का आशीर्वाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा को मिलेगा। रविवार को राई विधानसभा के मुरथल, जाखोली तथा नाहरी मंडलों की बैठक में मोहन लाल कौशिक ने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरक्की और प्रदेश की खुशहाली के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना जरूरी है। इस मौके पर मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री नवीन मंगला व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में बूथ प्रमुखों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। बूथ प्रमुखों के कंधों पर ही चुनाव जिताने की जिम्मेदारी है। श्री कौशिक ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से बूथों को और अधिक मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही लगातार चुनाव जीतती आ रही है।

मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में काम करने वाली पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र भावना को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक समय तक रहें और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जनता को नायब सरकार की घोषणाओं और योजनाओं से अवगत कराएं और यह भी बताएं कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबो की तरक्की सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है।

पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश की तस्वीर व तकदीर को बदला है। मोदी सरकार ने हरियाणा में जो काम कराए हैं उन कामों को और नायब सरकार ने जो घोषणाएं और जनहित के कार्य किए हैं उन सभी को लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थोड़े से ही समय में प्रदेश की जनता का दिल जीता है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। नायब सैनी की कार्यशैली और सरकार के कामों से जनता में उत्साह है और लोगों ने मन बना लिया है कि सीएम सैनी के नेतृत्व में ही तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि चुनाव में कांग्रेस नए झूठ के साथ मैदान में आएगी। जनता को कांग्रेस की झूठ और लालच की राजनीति से आगाह करना है और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करना है।

जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक और कबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का राई पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि कार्यकर्ता दिन रात हर बूथ पर कमल खिलाने के काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक को आश्वासन दिया कि सोनीपत जिला की सभी विधानसभाओं में भाजपा का कमल का फूल खिलेगा और तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

Previous post

भ्रष्टाचार के बही-खाते फाड़कर हरियाणा को लूटने का सपना देख रही कांग्रेस : सीएम नायब सैनी

Next post

उच्च न्यायालय ने बिजली निगम की अपील को किया खारिजकी गई रिकवरी और रोके गए 2 इंक्रीमेंट भी मिलेंगे सेवानिवृत एक्सईएन को

You May Have Missed

error: Content is protected !!