गीता स्थली ज्योतिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अमावस्या के पावन पर्व पर छठी पातशाही गुरुद्वारा में टेका माथा,

एचएसजीपीसी के प्रवक्ता कवंलजीत अजराना ने मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री को भेंट किया सरोपा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 4 अगस्त : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गीता स्थली ज्योतिसर में ऐतिहासिक एवं प्राचीन वटवृक्ष के नीचे पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के रथ को निहारा और मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह रविवार को थानेसर शंखनाद रैली में शिरकत करने से पहले गीता स्थली ज्योतिसर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सबसे पहले प्राचीन एवं ऐतिहासिक वटवृक्ष के नीचे पवित्र ग्रंथ गीता का मंत्रौच्चारण के बीच पूजन किया। यहां पर ब्राह्मणों ने पूजा-अर्चना करवाई और मुख्यमंत्री नायब सिंह को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के रथ के साथ-साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की और यहां पर बने श्री हनुमान मंदिर में भी माथा टेका।

मुख्यमंत्री नायब सिंह और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ज्योतिसर तीर्थ के बाद छटी पातशाही गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की परिक्रमा भी की। इसके बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रवक्ता कवंलजीत सिंह अजराना ने मुख्यमंत्री नायब सिंह और राज्यमंत्री सुभाष सुधा को सरोपा भेंट किया। इस दौरान अमावस्या के कारण काफी संख्या में पहुंची साध संगत से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संगत के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!