सर्व समाज ने भरी हुंकार, जीएल शर्मा अबकी बार ……

4-8 मरला में जीएल शर्मा को समर्थन देने उमड़ा 36 बिरादरी का जनसैलाब 

शर्मा बोले,  30 साल से कर रहा हूं गुड़गांव की सेवा, इस बार जनता करेगी फैसला

गुरुग्राम। गुरुग्राम विधानसभा में जनता के मूड की तस्वीर अब साफ होने लगी है। बुधवार की देर शाम शहर के चार-आठ मरला में उमड़े सर्व समाज के जनसैलाब ने इस बात पर मुहर लगा दी कि इस बार गुरुग्राम की जनता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को अपना प्रतिनिधित्व सौंपने का मन बना चुकी है। 4-8 मरला में जीएल शर्मा के की ओर से खोले गए जन सेवा केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में  36 बिरादरी और सभी वर्गों के लोगों ने  शिरकत कर शर्मा की ईमानदारी और कर्मठता से की गई राजनीति और जनसेवा को अपना समर्थन दिया। यहां लोगों ने फूल मालाओं, पुष्प वर्षा से जीएल शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने के उपरांत जिला मंत्री भाजपा गुड़गांव महेश वशिष्ठ, अर्जुन मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बजाज, पूर्व पार्षद शशि दुआ, निवर्तमान पार्षद धर्मवीर, बस्तीराम प्रजापति, रामलाल मदान, महेश सारवान, सोमदत्त वशिष्ठ, ओमकार खुराना, दिनेश यादव, कृष्ण वर्मा आदि ने शर्मा को मान-सम्मान की पगड़ी बांधी। नेहा वर्मा, संतोष वत्स, मधु खुराना, शालिनी मल्होत्रा महिलाओं के बड़े समूह ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए। दीप सोनी, प्रदीप गौतम, जितेंद्र गोयत, हिमांशु वर्मा, दीपक चुटनी, बंटी नारंग, संजय अरोड़ा सहित अनेक युवाओं की टीम ने उन्हें गदा भेंट की। 

इस बार जनता करेगी फैसला : जीएल 

अपने संबोधन में जीएल शर्मा ने यहां जुटी 36 बिरादरी की सरदारी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गुरुग्राम की जनता 30 सालों से उन्हें अपना प्यार और समर्थन देती आई है। एमएलए और एमपी की बात दूर, उन्हें आज तक काउंसलर बनने तक का मौका नहीं मिला, लेकिन अडिग रहकर गुरुग्राम की जनता की सेवा जुटे हैं। जनता सब जानती है। उन्होंने अपने संबंधों से बहुत सी चीजें सही कराई है। उन्होंने कई काम गिनाए और लोगों से हामी भी भरवाई। उन्होंने कहा कि इस बार गुरुग्राम की जनता फैसला कर चुकी है। जनता उन्हें अपने सेवक के रूप में जिम्मेदारी सौंपने को तैयार है। यहां उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है। 

अधिकारियों की लापरवाही से बिगड़ रहे हालात

शर्मा ने कहा कि पिछले दस सालों में हमारी प्रेरणा रहे मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री के रूप में गुरुग्राम के विकास को चार चांद लगाने का प्रयास किया। दस सालों में अनेक वो काम हुए, जिनका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शहर में कुछ लापरवाह और निरंकुश अधिकारियों के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। अधिकारियों ने जानबूझ कर लोकसभा चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ऐसे अधिकारियों को सीधा करने का काम भाजपा सरकार करेगी। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी ने मनोहर लाल की राह पर चलते हुए जनकल्याण भ्रष्ट अधिकारियों के लिए काल है। हर अधिकारी की कार्यशैली को वह देखकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर जनसेवा के लिए ईमानदार राजनीति की है। भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल लगानी उन्हें आती है। अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह यह शहर की समस्याओं का जड़ मूल से नाश करेंगे और भ्रष्ट अधिकारियों का बोरिया बिस्तर बंधवा कर ही दम लेंगे। 

किसी को मायूस नहीं लौटाया
जीएल ने कहा कि भले ही उनके पास एक विधायक या काउंसलर, मेयर जैसी पावर नहीं है, लेकिन उन्होंने पिछले 30 सालों से कभी भी किसी को मायूस नहीं लौटाया। जो जिस काम के लिए आया, अपने संबंधों का इस्तेमाल कर उसका काम किया है। शहर की समस्याओं को हल करने के लिए वह पहले भी तत्पर थे और आज भी पूरी गंभीरता से समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Previous post

मैं और मेरा से ऊपर उठकर एकजुटता से काम करेंगे तभी बीजेपी होगी सत्ता से बाहर : कुमारी सैलजा

Next post

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों एवं कॉलोनियों में सफ़ाई व्यवस्था सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित है-चौधरी संतोख सिंह

You May Have Missed

error: Content is protected !!