कांग्रेस के भ्रष्टाचार के चर्चे हरियाणा में अब भी गूंजते हैं : डा. सतीश पूनिया

भाजपा का कार्यकर्ता मेहनत करता है तब देश और प्रदेश में कमल का फूल खिलता है : डा. पूनिया

*विस्तारित जिला कार्यकारिणी में बोले डा. पूनिया – भाजपा में हर कार्यकर्ता को योग्यता  और मेहनत के दम पर मिलता है आगे बढ़ने का अवसर

चंडीगढ़/हिसार, 10 जुलाई। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार हरियाणा आए डा. सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस के भ्रष्टाचार और परिवारवाद की खूब चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार के चर्चे हरियाणा में अब भी गूंजते हैं। हरियाणा का इतिहास सदा कांग्रेस के खिलाफ रहा है। जनता ने लगातार दस साल से कांग्रेस को नकारा हुआ है और आगे भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए जनता तैयार बैठी है। डा. पूनिया बुधवार को हिसार में विस्तारित जिला कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। यहां श्री पूनिया ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जब मेहनत करता है तो देश और प्रदेश में कमल खिलता है। हिसार पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डा. आशा खेदड़ ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।

जिला कार्यकारिणी में बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस और विपक्ष के लोग सदा कहते थे कि पूरी दुनिया में भाजपा की सरकार बन जाएगी, लेकिन हरियाणा में कभी नहीं बन सकती, परन्तु जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और लगातार दो बार बनने के बाद तीसरी बार भी जनता भाजपा को ही आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व और स्वाभिमान है कि हरियाणा के लोगों ने ऐसा करिश्मा दो बार किया और तीसरी बार भी जनता हरियाणा में कमल का फूल खिलाएगी।

डा. पूनिया ने कहा कि पिछले 10 सालों से मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश को विकसित बनाने की राह पर तेजी से लेकर जा रही है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था देकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का युवा बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी लग रहा है। हरियाणा के लोगों को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने छल का प्रयोग किया और लालच देकर जनता को भ्रमित किया। इतनी प्रतिकूलता के होते हुए भी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और पांच लोकसभाओं में कमल का फूल खिलाया है। कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए श्री पूनिया ने कहा कि चुनौतियां का सामना करने का दम भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही है।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के झूठ का सामना करना होगा। चुनाव में कांग्रेस फिर से कोई नया भ्रम फैलाएगी और मतदाताओं को भ्रमित करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं और कराए गए विकास को गांव- गांव जाकर बताएं और कांग्रेस की झूठ बोलने वाली बातों का भी खुलासा करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास जनता को बताने के लिए ढेरों योजनाएं हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हर रोज कोई न कोई नया निर्णय जनहित में ले रहे हैं। नायब सरकार से हरियाणा की जनता खुश है और हमारे पास मजबूत संगठन है, इसलिए जनता और संगठन की ताकत से तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें योग्यता और मेहनत के आधार पर अवसर मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनने की यात्रा तय की है।

कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि  विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लक्ष्य को लेकर हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि जनता को बीजेपी के विकास के विजन पर भरोसा है। नायब सरकार हर वर्ग का विकास कराने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीब हर वर्ग का ख्याल इन 10 सालों में मोदी सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। बीमारी के दौराने आने वाले खर्च की चिंता से भाजपा सरकार ने गरीबों को मुक्ति दिलाई है। गरीब व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का फ्री में इलाज करा सकते हैं।

श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित की सरकार है। हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को अब तक 12 हजार 500 करोड़ रूपय फसल खराब का मुआवजा दिया है जबकी काग्रेस सरकार दो-दो रूपये के चेक देती थी। हरियाणा ने हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए टेल तक पानी पहुंचाया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा राशि किसानों को केन्द्र सरकार दे चुकी है।

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, विधायक भव्य बिश्नोई और  विधायक विनोद भयाना ने भी कार्यकारिणी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता वाकिफ है। झूठ बोलकर चुनाव लड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। प्रदेश की जनता तीसरी बार झूठ बोलने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता को बताएं कि कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए ही चुनाव लड़ती है। देश और प्रदेश की उन्नति तथा जनता की भलाई के लिए कांग्रेस के पास कोई योजना नहीं है। कांग्रेस का मकसद परिवारवाद को आगे बढ़ाना है।  उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी मेहनत के साथ विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में जुट जाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डा. आशा खेदड़ ने विस्तारित जिला कार्यकारिणी में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, पूर्व राज्य सभा सांसद डा डीपी वत्स, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र वीरचक्र, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री अशोक सैनी, पूर्व विधायक वेद नारंग,  पूर्व मेयर गौतम सरदाना, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, मनदीप मालिक,  पूर्व प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, संजीव रेवाड़ी, रवि सैनी, डॉ. वैभव बिदानी, जगदीश जिंदल, पूर्व विधायक छत्रपाल, सोनू डाटा, रतन सैनी, रणधीर पनिहार, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला आदि उपस्थित रहे।

Previous post

युवा शक्ति किसी भी संगठन या नेतृत्व की रीढ होती है, जिस तरफ युवा चलता है उसी तरफ हवा चलती है : राव नरबीर सिंह

Next post

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 363 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी

You May Have Missed