जजपा से जन और नायक दोनों ही गायब हो चुके हैं : सुभाष बराला

हर बूथ और हर घर संपर्क अभियान के तहत सुभाष बराला ने टोहाना के बूथ नंबर 142, 143, 144 पर लोगों से किया संपर्क

चंडीगढ़, 11 मई। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जजपा से जन और नायक दोनों ही गायब हो चुके हैं। जजपा पर तंज कसते हुए श्री बराला ने कहा कि जजपा में सिर्फ परिवार बचा है। ये बातें श्री बराला ने शनिवार को टोहाना में भाजपा के हर बूथ और हर घर संपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

हर बूथ और हर घर संपर्क अभियान के पहले दिन श्री बराला टोहाना के बूथ नंबर 142, 143, 144 पर पहुंचे और घर-घर जाकर भाजपा के संकल्प पत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। श्री बराला ने लोगों से विकसित भारत बनाने के लिए 25 मई को कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।

जजपा को निशाने पर लेते हुए सुभाष बराला ने कहा कि जिस प्रकार से जजपा की अंदरूनी खबरें आ रही है उससे पार्टी की कलई खुल रही है। पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए श्री बराला ने कहा कि जजपा के सुप्रीमो अजय चौटाला ने अपने नेताओं को जिस दिन टिकट दी थी उस दिन भी पता था कौन नेता कितने पानी में हैं और कौन किस पर बोझ बन सकता है।
जजपा को निशाना पर लेते हुए श्री बराला ने कहा कि जिस प्रकार के लोगों को लेकर आनन-फानन में जजपा पार्टी बनाई और अब पार्टी के सर्वेसर्वा ही जजपा को छोड़कर भाग रहे हैं।  सुभाष बराला ने कहा कि जजपा के विधायक भाग रहे हैं।

शनिवार को बराला सुबह ही बूथ पर पहुंचे और घरों में संपर्क करना शुरू किया। उन्होंने लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र की कॉपियां दी और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 सालों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनका लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया है। श्री बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प और आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!