हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के विगत पांच दिनों में सार्वजनिक मंचों से दिये गए बयान बताते है कि भाजपा ने मान लिया है कि हरियाणा में भाजपा बुरी तरह से हार रही है और विगत दस सालों में भाजपा का गढ़ बना अहीरवाल भी उनके हाथ से निकलकर दोबारा अपने परम्परागत दल कांग्रेस की ओर लौट रहा है : विद्रोही

24 अप्रैल 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के विगत पांच दिनों में सार्वजनिक मंचों से दिये गए बयान बताते है कि भाजपा ने मान लिया है कि हरियाणा में भाजपा बुरी तरह से हार रही है और विगत दस सालों में भाजपा का गढ़ बना अहीरवाल भी उनके हाथ से निकलकर दोबारा अपने परम्परागत दल कांग्रेस की ओर लौट रहा है। विद्रोही ने कहा कि पहले हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठतम नेता रामबिलास शर्मा ने कहा कि औमप्रकाश यादव को पूर्व मंत्री न कहे, 4 जून के बाद वे दोबारा शपथ लेकर हरियाणा भाजपा सरकार में मंत्री बनेंगे। वहीं फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में नारनौल की भाजपा लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में हुई मंगलवार की सभा में सार्वजनिक मंच से अपना भाषण खत्म करने से पहले रामबिलास शर्मा ने राव इन्द्रजीत सिंह को भाजपा का मुख्यमंत्री बताकर अपना भाषण खत्म किया। प्रो0 रामबिलास शर्मा जन्मजात संघी व भाजपाई है, वे आरएसएस से जुडे भाजपा के वरिष्ठतम नेता है जो बिना संघ की सहमति इस तरह की बात सार्वजनिक रूप से कह ही नही सकते। विद्रोही ने कहा कि भाजपा समझ चुकी है कि हरियाणा में अब उसकी दाल नही गलने वाली और उसका अहीरवाल का गढ़ भी अब ढह चुका है। वहीं रामबिलास शर्मा के बयानों से साफ है कि करनाल से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा उपचुनाव हार रहे है। 4 जून के बाद नया मंत्रीमंडल तभी बनेगा जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से उपचुनाव हारकर मुख्यमंत्री पद छोडने को मजबूर हो जाये। भाजपा अपनी साफ दिख रही हार के मध्यनजर 2014 के चुनावों की तर्ज पर अहीरवाल की जनता को ठगने एक सुनियोजित रणनीति के तहत रामबिलास शर्मा से सार्वजनिक मंच से राव इन्द्रजीत सिंह को मुख्यमंत्री कहकर सम्बोधित करवाया है ताकि अहीरवाल की जनता 2014 व 2019 की तरह संघी झांसे में आकर भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान करके उनकी डूबती नैया को संभाल सके। विद्रोही ने अहीरवाल के लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा के षडयंत्रों व ठगी से सावधान रहे और दोगली, जनविरोधी, अहीरवाल विरोधी, पिछडा, दलित, किसान, मजदूर विरोधी भाजपा को करारा सबक सिखाकर हरियाणा की सत्ता व राजनीति से खदेडने में सहयोग करने अपने परम्परागत दल कांग्रेस को खुलकर समर्थन दे। अहीरवाल को भाजपा ने पहले भी धोखा दिया है और आगे भी धोखा देगी। विद्रोही ने कहा कि भाजपा जैसी झूठी, ढोंगी, षडयंत्रकारी, ठग पार्टी की बजाय वोट की चोट से मोदी-भाजपा को दिल्ली से खदेडने व लोकतंत्र, संविधान को बचाने कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का सहयोग करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!