रौनक शर्मा

रोहतक/ जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद रविवार को रोहतक के बसाना गावं की शहीद भगत सिंह गर्ल्स कबड्डी अकेडमी द्वारा आयोजित कबड्डी महाकुम्भ में बतौर अतिथि पहुंचे |

नवीन जयहिंद ने सभी खिलाडियों को सम्मानित किया और कहा कि जीत और हार तो होती रहती है लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है खेल की भावना का होना | मिलजुल कर खेलना | खेल हमारे अंदर टीम वर्क और नेतृत्त्व की स्किल को पैदा करता है | जिन्दगी में हमें हर चुनौती से लड़ने की शक्ति देता है | हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हमारा शरीर है | अगर तन ठीक है तो मन भी ठीक रहेगा और हमारा जीवन भी अच्छा होगा |

इस मौके पर नवीन जयहिंद ने एकेडमी की डायरेक्टर निधि पायल और मैनेजर मोनू जाखड की सराहना करते हुए कहा कि निधि और मोनू दोनों ही समाज के लिए एक सराहनीय काम कर रही है | इस तरह से बिना किसी के सहारे के एक खेल अकैडमी को चलाना अपने आप में बहुत बड़ा संघर्ष है | इस एकेडमी में प्रदेश ही नहीं दुसरे राज्यों की लड़कियां भी खेल सिखने आ रही है | आज लड़कियों के लिए खेल बहुत जरूरी है उन्हें बीमारी और छेड़खानी से बचाने के लिए अपनी बहन -बेटियों को खेल जरुर सिखाये |

error: Content is protected !!