— प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में उत्तर पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की संगठनात्मक और चुनाव संचालन समिति की बैठक में की रणनीति तैयार

— दिल्ली की जनता मोदी जी के साथ, सभी सातों सीटों पर खिलेगा कमल – बोले धनखड़

चंडीगढ़ ,   12 अप्रैल ।    दिल्ली की जनता मोदी जी के साथ है। हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने उत्तर पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की संगठनात्मक और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जर्नादन का भरपूर आशीर्वाद भाजपा के प्रत्याशियों को मिल रहा है। वे स्वय पिछले कई दिनों से दिल्ली में विभिन्न वर्गो के  लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा की  देश की जनता के साथ दिल्ली की जनता ने भी फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हर मतदाता के पास पंहुचकर शालीनता के साथ कमल का बटन दबाने का आह्वान करें ।

 धनखड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अति आत्मविश्वास से बचना है और हर मतदाता तक पंहुचना है। चुनावी मैदान में जो आखिरी तक लड़ता है वहीं जीतता है। दिल्ली प्रदेश प्रभारी ने  लोकसभा सीट की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और सभी तरह की चुनावी प्रक्रियाओं पर मंथन किया, जो भाजपा को बड़ी जीत की ओर अग्रसर करती हैं  बैठक में सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया, पूर्वी दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा , संगठन मंत्री पवन राणा, विधायक बिजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,विनय रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश ऐरन प्रदेश मंत्री, राजकुमार भाटिया प्रभारी लोकसभा ने भी अपने विचार रखे।

 दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के  पास मतदाताओं को बताने के लिए केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के अनेक ऐतिहासिक कार्य हैं जो आजादी के बाद कांग्रेस अपने 60 वर्ष के शासन काल में नहीं कर पाई  और मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में ही कर दिखाए। गुलामी का प्रतीक जार्ज पंचम की प्रतिमा को हटाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करना, राजपथ को कर्तव्य पथ बनाना, शहीद सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित करना, हर पात्र के घर रसोई गैस, स्वच्छता अभियान, हर घर शौचालय, जीवन बीमा योजनाएंं, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का फ्री ईलाज, किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजना, फसलों की एमएसपी बढ़ाना, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभकारी मूल्य देना , दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे की सौगात, दिल्ली को देश के अन्य शहरों से जोड़ने वाले  राजमार्गों का सुधारीकरण, केजीपी -केएमपी एक्सप्रेस वे सहित अनेक गरीब, युवा, महिला, किसान, मजदूर उत्थान के कार्य हुए हैं। जिनसे इन वर्गों का जीवन सरल हुआ है।

 श्री धनखड़ ने कहा कि पिछले दस वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है और देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ा है।  यही वजह है कि देशभर से एक ही आवाज आ रही है, इस बार भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार । इस दौरान मनोज शौक़ीन पूर्व विधायक, अनिल झा पूर्व विधायक,कुलवंत राणा पूर्व विधायक, रामसिया सरण जिला अध्यक्ष,  प्रीति अग्रवाल पूर्व मेयर,  जयभगवान यादव संयोजक, संयोजक महेंद्र आहूजा,  राजन तिवारी, करम सिंह कर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!