पश्चिमी दिल्ली में कमलजीत सहरावत के समर्थन में किया जनसभा को  संबोधित

 दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारियों को सहन नहीं करेगी  बोले धनखड़

दिल्ली की सभी सातों सीटों पर खिलेगा कमल

चंडीगढ़ ,  6 अप्रैल । भाजपा प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को पार्टी के स्थापना  दिवस की कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए दिल्ली में चुनाव प्रचार का आगाज किया। पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत  के समर्थन में श्याम विहार में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि  उपस्थित जनसमूह का  उत्साह और जोश बता रहा है कि दिल्ली में फिर से  सातों कमल खिलने वाले हैं। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारियों को सहन करने के मूड में नहीं है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे है, दिल्ली  और देश का मान सम्मान बढ़ाने में लगे हुए है दूसरी ओर आम आदमी  पार्टी देश की राजधानी दिल्ली में कुछ शराब कारोबारियों के साथ मिलकर घोटाले करनेमें लगी रही। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम चलाकर राजनीति शुरू की थी और आज कांग्रेस के साथ ही मंच सांझा कर रही है, गठबंधन कर रही है। दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है ।  आम आदमी पार्टी की आधी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है। इनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,मंत्री कह रहे हैं हम कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे।  धनखड़ ने कहा की आम आदमी पार्टी लोकतान्त्रिक मूल्यों को भी भूल गई है।  दिल्ली की समझदार जनता ने लोकसभा चुनाव में फिर से सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। और आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन अभी से बना लिया है।         

आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का आह्वान करते हुए धनखड़ ने कहा कि देशभर में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में है। इसलिए सभी मान रहे हैं,  कह रहे हैं, इस बार भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार।               

धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ है। दूसरी तरफ मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है, जिसके नेतृत्व की क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में  भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक अर्थ व्यवस्था बनाने का चुनाव है। भारत को आत्मनिर्भरता की ओर लेकर जाने का चुनाव है।     

धनखड़ ने पार्टी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में पश्चिमी दिल्ली की जनता की मजबूत पैरोकार होंगी। कमलजीत को पार्टी और जनता ने जो भी जिम्मेदारी दी है , उसको कमलजीत ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। इस अवसर पर काफी लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। कमलजीत सहरावत ने दिल्ली प्रदेश प्रभारी धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा की पश्चिम दिल्ली का मतदाता बहुत समझदार है और मोदी जी के साथ है।

error: Content is protected !!