पीएम के दूरदर्शी विजन से साल 2047 तक भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन जाएगा : राव नरबीर

गुरुग्राम। हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा के कलस्टर प्रभारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षो में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। पीएम के दूरदर्शी विजन से साल 2047 तक भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन जाएगा। देश की जनता लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करेगी।

राव नरबीर सिंह गुरुवार को सिरसा लोकसभा के ऐलनाबाद व रानिया में कलस्टर स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिरसा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी अशोक तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी तरह हर कसौटी पर खरी उतर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में जहां गरीबों का कल्याण हुआ है, वहीं देश का मान-सम्मान भी बढा है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मजबूती से लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाने में दस की दस सीटों पर बडे मार्जिन से जिताने के लिए कडी मेहनत कर रहा है। कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण भाव व जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। देश को विकास के शिखर पर ले जाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री के हाथों को हमें और मजबूत बनाना है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेश में खुशहाली लाकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है, ताकि देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में जनता को पूरा विश्वास है और आज लोगों को घर बैठे सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेकों जनकल्याण की योजनाएं चलाने के साथ-साथ प्रदेश को विकास को नई गति प्रदान की है। इसी कड़ी में अब नए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी बड़ी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी तथा प्रदेश की सभी दस सीटों पर कमल खिलना पूरी तरह तय है।

इस मौके पर ऐलनाबाद में लोकसभा सिरसा संयोजक आदित्य देवीलाल चौटाला, जिला अध्यक्ष सिरसा निताशा सिहाग, मंडल अध्यक्ष ऐलनाबाद बनवारीलाल तलवाडिया, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मंजीत डहालीवाल, मंडल अध्यक्ष सतबीर बैनीवाल, लोकसभा विस्तारक रमेश सिरंग, लेकूराम फौजी, सोहनलाल नागर, डा. विजय सिंह, अमीरचंद मेहता, भूराराम डयूडी, भंवरलाल सिकरिया, गोविंद टांटिया, संदीप तलवाडिया, मनोज चोटिया, राजीव वधवा, दिनेश गोदारा, रानिया में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, शीशपाल कंबोज, अमिचंद सुथार, पवन गोयल, बलवान जांगडा, बलदेव राही, निर्मल सिंह, रणमाल, बलदेव, रमेश सीरंग सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी आवश्यक सुविधाएं- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Next post

मोदी के ‘नायाब’ खेल की काट तलाश में जुटी हरियाणा कांग्रेस आरक्षण में सुर्खियों में आए ‘राजकुमार’ पर नजर

You May Have Missed