चंडीगढ़ 14 मार्च 2024 – हरियाणा यूथ कांग्रेस ने लांच किया इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। यह कहना था भारतीय युवा कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का। श्री बुद्धिराजा चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम के लॉन्च के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के महत्व को लेकर आज चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से महिला शक्ति अभियान की घोषणा की गई।

इस मौके पर श्री दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि इंदिरा फैलोशिप प्रोग्राम भारतीय युवा कांग्रेस की एक पहल है, जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक केंद्रीय युवा शाखा है जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृति में की गई थी। श्री मनीष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को प्रोत्साहित और सशक्त करने का प्रयास किया है जिसमें राजनीतिक प्रतिनिधि भी शामिल है। कांग्रेस की पहले लागू की गई नीतियां महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी और प्रतिनिधित्व को दर्शाती हैं।

श्री नारायण ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सामूहिक शक्ति को राजनीति और राजनीतिक निर्णय- निर्माण में स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा यह अपने आप में पहला कार्यक्रम है जो महिला नेताओं को और भी ज्यादा सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। यह फेलोशिप प्रोग्राम खास उन महिलाओं को मंच प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है जो अपने समुदायों और उससे आगे भी अपना स्थाई प्रभाव बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य महिला केंद्रित एजेंडाओं की दिशा में महिलाओं का राजनीतिक सशक्तीकरण करना है। शक्ति क्लबों के माध्यम से शक्ति संवाद को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में उपयोग करते हुए राजनीतिक दलों को महिलाओं के हक ,हिस्सेदारी और पहचान को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध किया जाएगा जो आधी आबादी पूरा हक के सिद्धांत पर आधारित है।

इस आंदोलन के माध्यम से मुख्य रूप से तीन मांगे रखी गई हैं

1. शिक्षा और स्वास्थ्य में समान अवसर 2. महिला आबादी की संख्या और अनुपात के साथ समरूपता में संपत्ति और संसाधनों का पुनर्वितरण – सभी नौकरी क्षेत्र में 50% आरक्षण – राष्ट्रीय और राजस्थानी निकाय बजट में 50% हिस्सा 3. महिलाओं को उनकी मांगों की सुरक्षा के लिए नफरत और हिंसा की राजनीति के खिलाफ खुद को संगठित करने का आवाहन।

इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष चौधरी, शेष नारायण , अभिमन्यु गहल्याण , मंजु फोगाट , पंकज कुमारी उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!