मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार में पन्ना प्रमुखों की रहेगी अहम भूमिका : नायब सैनी

मोदी सरकार का लक्ष्य हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाना, गरीबी को जड़ से मिटाना है : नायब सैनी

झज्जर विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना- बोले – कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई रोडमैप नहीं

पन्ना प्रमुख सम्मेलन को नायब सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ व सांसद अरविंद शर्मा ने संबोधित किया

चंडीगढ़, 8 मार्च।   झज्जर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाना, गरीबी को जड़ से मिटाना और युवाओं को अच्छे रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है। यहां श्री सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अब कोई नीति नहीं है, इसलिए कांग्रेस देश के लिए भी कोई सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के भविष्य के लिए भी कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में गरीब सरकार को ढूंढता था और अब सरकार गरीब को ढूंढ कर लाभ पहुंचा रही है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सांसद अरविंद शर्मा ने भी संबोधित किया।

झज्जर विधानसभा की प्रेम वाटिका में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में देश के मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। बीते 10 सालों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के द्वारा आज भारत जिस स्पीड से विकास की गति दौड़ रहा है वो अभूतपूर्व है। नायब सैनी ने सभी पन्ना प्रमुखों से एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सैनी के आह्वान पर पन्ना प्रमुखों ने भी ‘‘एक बार फिर मोदी सरकार’’ और ‘‘मैं हूं मोदी का परिवार’’ का उद्घोष भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पन्ना प्रमुखों से अपील की कि वे ‘‘मोदी का परिवार’’ को एक अभियान के रूप में लें और हर घर को इससे जोड़ें।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी के सशक्त नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटी। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना, जहां अब रामलला विराजमान है, जिस पर पूरा देश गौरवान्वित है। देश से लाखों और हरियाणा प्रदेश से रोजाना हजारों रामभक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। सरकार ने भी राम भक्तों को राम लला के दर्शन कराने के लिए विशेष बसें और ट्रेनें चलाई है।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार अपने दोनों कार्यकाल में जनता की आकांक्षाओं पर 100 प्रतिशत खरा उतरी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार ने  हरियाणा में पिछली सरकारों के मुकाबले कई गुणा अधिक काम किया है। नौकरियों में पारदर्शिता लाई गई है और भाई-भतीजावाद, सिफारिश, पर्ची-खर्ची सब पर लगाम लगाई गई है। मोदी सरकार में गरीब कल्याण की नीतियों से 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं।

मोदी के नेतृत्व में मजबूत और सशक्त हो रहे भारत पर बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि विश्व में अब भारत की साख बढ़ रही है। श्री सैनी ने कहा यह मोदी का मजबूत भारत है जिसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए उनसे भी अधिक काम करके दिखाए। मोदी सरकार ने  हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का काम किया है।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नायब सैनी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि परिवारवाद के कारण कांग्रेस रसातल में जा रही है। कांग्रेस ने सदा झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने काम किया है। कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय जनता का ध्यान आता है और झूठी घोषणाएं करके जनता को लुभाना चाहती है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की मानसिकता को समझ चुकी है। इंडी गठबंधन पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि यह परिवारवादियों का गठबंधन है। जब प्रधानमंत्री मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं तब-तब घमंडिया गठबंधन के नेता तिलमिलाने लगते हैं।  

नायब सैनी ने सभी पन्ना प्रमुखों से कहा कि वे संकल्प लेकर जाएं कि केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार तथा हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाकर देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। नायब सैनी ने पन्ना प्रमुखों से 11 मार्च को गुरुग्राम में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत के शिल्पकार बनेंगे। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत भाग है, संगठन की एक बड़ी ताकत भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी लोकसभा सीटें जीताकर मोदी जी की झोली में डालने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र में लोगों से सेवा भाव की भावना के साथ सीधा जुड़ाव रखें।

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिखराव की राह पर है।  धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी की लीडरशिप में मोबाइल निर्माण में भारत दूसरे, कार निर्माण में तीसरे और दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर है। दवाइयां बनाने में भारत नंबर एक पर है। चिरायु कार्ड और आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है।

सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें, हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल इन दस सालों में बिछा है। गरीब कल्याण की नीतियां गरीब लोगों का जीवन सरल बना रही है। श्री शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा क्षेत्रों में कमल खिलाकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला प्रभारी कैप्टेन भूपेंद्र, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, जिला महामंत्री रामफल सैनी,  रत्न सागऱ, जिला टीम आईटी से परमेन्द्र जांगड़ा, जिला मिडिया प्रभारी नवीन राठी व राजेश आर्य, प्रवक्ता अजय धनखड , भीम प्रणामी व नितिन बंसल, सीमा दुजाना, महेंद्र यादव, जय प्रकाश शर्मा, डॉ राकेश,  पूर्व मंत्री कांता देवी, मंडल अध्यक्ष केशव सिंगला, राजीव दहिया, दयाकिशन जांगड़ा और रविंद्र जाखड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती जाखड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष- अध्यक्ष दिनेश गोयल, दिनेश शास्त्री, विक्रम कादयान, संजीव सैनी, सुनीता चौहान, ऋषि जाखड़ आदि मौजूद रहे।