पुंडरी में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया, वर्चुअली सभी विधानसभा कार्यालयों उप उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी जमकर किए वार

चंडीगढ़,  2 मार्च।   प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि मोदी सरकार की योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प के साथ प्रदेश में लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हैं, तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा प्रदेश को विकसित बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी लोकसभा चुनाव के लिए 90 विधानसभाओं में चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन अवसर पर पुंडरी में खुले कार्यालय का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में मौजूद होकर सभी 90 विधानसभा कार्यालयों का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी इस कार्यक्रम में पुंडरी से जुड़े और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। मुख्यमंत्री से पहले प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भी प्रदेश के सभी विधानसभा कार्यालयों पर उपस्थित लोगों को वर्चुअली भी संबोधित किया। पुंडरी में बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की राजनीति के मायनों को बदला है। मोदी सरकार की योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प के साथ हरियाणा में धरातल पर उतारा है। नायब सैनी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश प्रधानमंत्री ने पानीपत की भूमि से दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मिशन पर संकल्प के साथ काम किया और इसके सार्थक परिणाम आ रहे हैं। लाखों बेटियों को जीवनदान मिला है। बेटियों को शिक्षित करने के लिए 20 किलोमीटर दूरी पर कालेज खोलने का काम मनोहर सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के काम में जुटे हुए हैं तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश को विकति बनाने में लगे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश के युवाओं का सरकारों से विश्वास उठ चुका था। कांग्रेस के समय में पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां मिलती थी, लेकिन 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद मनोहर सरकार ने युवाओं में विश्वास पैदा किया और गुडगवर्नेंस के जरिए सुशासन स्थापित किया। हरियाणा में अब युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं।

नायब सैनी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपने चुनावी घोषणापत्र में बड़े-बड़े वादे करती थी, 24 घंटे बिजली देने का दावा करती थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल जाती थी। मनोहर सरकार ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया और आज 24 घंटे बिजली लोगों को मिल रही है। गरीब लोग आयुष्मान और चिरायु कार्ड के जरिए फ्री में अपना इलाज करा रहे हैं।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार किसान हितैषी सरकार है। इन दस सालों में डबल इंजन की सरकार ने किसानों के हित में अनेकों योजनाएं बनाईं। भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार ने की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने का काम मोदी और मनोहर सरकार कर रही है। बुजुर्गों को 3 हजार रुपये पेंशन देने का काम भी मनोहर सरकार ने किया है।

आगामी कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि 4 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च तक कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 4 मार्च को जिला स्तर पर महिलाओं की मैराथन का आयोजन किया जायेगा। 5 मार्च को विधानसभा स्तर पर स्कूटी रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया 6 मार्च को ही प्रधानमंत्री मोदी अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान देश भर की महिलों को संबोधित करेंगे।  नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी का हरेक कार्यकर्ता मजबूती से जुटा हुआ है। युवा मोर्चा नवमतदाता, किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा, एससी मोर्चा दलित बस्तियों में संपर्क अभियान और ओबीसी मोर्चा समरसता सम्मेलनों का आयोजन करेगा।

चुनाव लड़ने से भी डर रही कांग्रेसः नायब सैनी

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही मान रहे हैं कि भाजपा 400 पार सीटें जीतेगी, तो ऐसे में कांग्रेस के अंदर एक भय बना हुआ है और कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से भी कतरा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। नायब ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब दो राज्यों में सरकार हैं, लेकिन इन दोनों राज्यों में विकास के नाम पर केवल जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मांग की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्वेतपत्र जारी कर बताएं कि इन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने क्या विकास कार्य करवाए हैं।

एक सवाल के जवाब में नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मनोहर लाल ने बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने का एतिहासिक कार्य किया है। जबकि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन से जुड़े दलों की सरकार जिन राज्यों में हैं, वहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर क्षेत्र में विकास करवाया है। हर वर्ग खुश हैं और तरक्की कर रहा है। इसलिए मोदी सरकार अबकी बार 400 पार की बात जनता ही कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे खुद मान रहे हैं कि मोदी नेतृत्व में भाजपा 400 से भी अधिक सीट जीतेगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर,  पूर्व विधायक तेजबीर, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक,  सुभाष हजवाज, प्रदेश कार्यकरणी संदस्य सतपाल जाम्बा, राजिंद्र शर्मा, कृष्ण पीलनी बलविंदर जांगड़ा विनोद बंसल बलकार गोलन संजीव रासिना अरुण सराफ रमनदीप कौर, जितेंद्र राणा, पवन सैनी, रोशन लाल, सैनी चमेल सिंह, सत्यवान बिहान, कर्मवीर सैनी और  जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।