हरियाणा कांग्रेस ने आगामी कार्यकर्मों की रूपरेखा की जारी …..

17 फरवरी को हिसार में होगा राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन,  24 को झज्जर में रविदास जयंती पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम- अशोक अरोड़ा

चंडीगढ़,  23 जनवरी:- कांग्रेस द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में कांग्रेस की कमेटी द्वारा फैसला लिया गया है कि 17 फरवरी को हिसार में राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को झज्जर में गुरू रविदास जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।  

वहीं 28 जनवरी को बादली में जन आक्रोश रैली होगी। इसके बाद 3 फरवरी को मुलाना में जन आक्रोश रैली होगी। 4 फरवरी को तिगांव में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। कमेटी द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक 5 फरवरी को गुरुग्राम में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, 9 फरवरी को चरखी दादरी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, 11 फरवरी को होडल में जन आक्रोश रैली, 18 फरवरी को कलायत में जन आक्रोश रैली, 25 फरवरी को महेंद्रगढ़ में जन आक्रोश रैली, 2 मार्च को उकलाना में जन आक्रोश रैली, 3 मार्च को समालखा में जन आक्रोश रैली व 10 मार्च को फरीदाबाद में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए लगातार जनता के बीच जा रही है। और पुरी तरह से चुनावी मोड में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियानों के जरिए कांग्रेस को अलग-अलग इलाकों और जनता की समस्याओं के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी मिलती है। सरकार बनने पर कांग्रेस इन तमाम समस्याओं को दूर करेगी और जनता की अपेक्षाओं के तहत कार्य करेगी।

वरिष्ठ नेता अरोड़ा ने बताया कि कॉंग्रेस के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तमाम पार्टी विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’, विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जन मिलन समारोह के समानांतर जन आक्रोश रैलियों का कार्यक्रम जारी रहेगा। जब तक प्रदेश से बीजेपी जेजेपी को नहीं उखाड़कर फेंका जाता, तब तक पार्टी का कोई भी नेता व कार्यकर्ता चैन की सांस नहीं लेगा। सरकार बनने पर इसी जुनून को जनसेवा में इस्तेमाल किया जाएगा।

Previous post

“500 साल पहले बाबर ने राम जन्मभूमि को तोड़कर हमारा अपमान किया था, कल हमने उसका बदला ले लिया” – गृह मंत्री अनिल विज

Next post

गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ चयन …..

You May Have Missed

error: Content is protected !!