भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रदेश का होगा अहम योगदान: धनखड़

– बाढ़सा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़  

— हर पात्र को लाभ देने के लिए गांव-गांव पहुंच रहा मोदी का गारंटी रथ

— पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा से शनिवार को एक बार फिर जुड़ेंगे  

चंडीगढ़, 15 दिसंबर। अमृतकाल में वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के पीएम मोदी के सपने को साकार करने में हरियाणा का अहम योगदान होगा। देश की सुरक्षा, रक्षा, अन्न उत्पादन, औद्योगिक उत्पादन, आईटी, कौशल विकास, खेलों आदि में हरियाणा अग्रणी राज्य बना हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव बाढ़सा मेंं आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाते हुए कहा कि मोदी का विजन स्पष्ट है कि समाज के हर वर्ग को विकास में बराबर का भागीदार बनाने से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। सुशासन, गरीब कल्याण व व्यवस्था परिवर्तन पीएम मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल है। नई व्यवस्था में व्यक्ति नहीं, सिस्टम की महता होगी।  

 –हर पात्र को योजना के लाभ की गांरटी हैं मोदी                                
राष्ट्रीय  सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हर लाभार्थी को उनके गांव में ही योजनाओं का लाभ देने की मोदी की गारंटी साकार हो रही है। प्रधानमंत्री स्वयं विकसित भारत संकल्प यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और बार बार लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर दोपहर बाद चार बजे पीएम मोदी गारंटी रथों के माध्यम से अपना संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक -एक पात्र लाभार्थी के बारे में सोचते हैं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सजग हैं। हर पात्र जरूरतमंद को आयुष्मान चिरायु योजना से  ईलाज की गारंटी, फ्री रसोई गैस कनैक्शन, हर घर नल से जल, हर घर शौचालय जैसे कार्य होने से पात्र नागरिक सम्मान के साथ जीवनयापन कर रहे हैंं।  

— धारा 370 हटने और राम मंदिर बनने का सपना हुआ साकार
राष्ट्रीय   सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि युवा वर्ग बड़ी सोच और सपने के साथ लक्ष्य तय करें। हमने युवा व्यवस्था में सपना देखा था कि कश्मीर से धारा 370 हटे और अयोध्या मेंं राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए बड़े स्तर पर प्रयास हुए और आज हम अपने सपने साकार होते देख रहे हैंं। केंद्र मेंं भाजपा की मोदी सरकार ने धारा 370 हटा दी, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी। अयोध्या में श्रीराम का भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है और 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह देशवासियों के लिए गौरव के पल होंगे। आज की युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक देश को दुनिया का सिरमौर राष्ट्र बनाने का सपना देखे और इस कार्य में मोदी के साथ संकल्प लेकर जुट जाएं।  

— गांव गांव पंहुच रहा मोदी की गारंटी का रथ                                            
भाजपा के  राष्ट्रीय  सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों के तहत बादली हलके के गांव बाढ़सा में  लाभार्थियों से सीधा संवाद करते कहा कि मोदी-मनोहर सरकार हर लाभार्थी तक गांव -गांव पंहुच रही है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब मोदी के सेवाकाल में अधिकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मोदी की गांरटी का रथ लेकर गांव-गांव आ रहे हैं। मोदी की सोच है कि हर पात्र व्यक्ति को लोक हितैषी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो।  राष्ट्रीय   सचिव ने कार्यक्रम में स्टॉलों का अवलोकन किया, पात्र महिलाओं को गैस कनैक्शन सौंंपे, विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकोंं व छात्रोंं को सम्मानित किया। बादली उपमंडल के गांव मुंडाखेड़ा में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पलवल जिला प्रभारी डॉ दिनेश घिलोड़ ने बतौर मुख्य वक्ता भागीदारी करते हुए उपस्थित जन को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।  

  इस दौरान डॉ दिनेश घिलोड़, विनोद बाढ़सा, ज्ञान चंद सरपंच, चंदन प्रधान, नरेेंद्र सरपंच,अशोक मुंडाखेड़ा, राजेंद्र जिला पार्षद, संतराम, दिनेश ठेकेदार, रामकिशन पंडित, प्रताप, ईश्वर,  जल सरंक्षक अभियान के जिला संयोजक श्याम अहलावत, प्रदीप पंच, अनिल, साधुराम, सुनील,सुखवीर,धीरपाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता और प्रशासन की ओर से एसडीएम रविंद्र कुमार, बीडीपीओ युद्घवीर सिंह सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी  मौजूद रहे।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!