कर्मचारी बोले मांगों को लेकर हुए समझो तो को लागू करें सरकार

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। शहर में गुरुवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई ने टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल कर विरोध जताया। नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आज शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

इस मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार की नीतियों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के शिष्टमंडल से किए गए वादों पर सरकार खड़ी नहीं उतरी है। छंटनी किए गए कर्मचारी व गुरुग्राम नगर निगम के 3480 हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया गया तथा 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को सरकार से हुए समझौता को भी लागू नहीं किया गया। गुरुग्राम कर्मचारी व चटनी किए गए कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस लिया जाए तथा पीछे हुए समझौतों को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने कहा की 4 फरवरी 2024 को रोहतक में होने वाली रैली में शामिल होने के बारे में नीति बनाई जाए।

इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा की पुरानी पेंशन बहाल की जाए, प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, डोर टू डोर के सभी कर्मचारियों को पे रोल पर किया जाए। उनको बैंक के माध्यम से वेतन दिया जाए तथा कौशल रोजगार निगम से उनको जोड़ा जाए।

उन्होंने चेताया कि समय रहते सभी मांगों को माना जाए अन्यथा हड़ताल को बढ़ाया जाएगा।

error: Content is protected !!