370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग भी देश की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं: नायब सैनी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा धारा 370 हटाए जाने के फैसले को वैध करार दिए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई खुशी

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी जताया

चंडीगढ़, 11 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करने के फैसले को सही ठहराने को एतिहासिक बताया है और इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है और यह देश व जम्मू कश्मीर के लिए आशा की किरण है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब जम्मू कश्मीर के नागरिक भी भारत के दूसरों राज्यों के नागरिकों की तरह मुख्य धारा से जुड़ेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने विश्वास जताया कि अब जम्मू-कश्मीर तेजी से विकास की तरफ बढ़ेगा।

 उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाने के फैसले को वैध करार दिया है। जिसके बाद देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिल खोलकर स्वागत किया और अपनी टिप्पणी करते हुए इसे एतिहासिक फैसला करार दिया।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धारा-370 के विषय में दिए गए फैसले का हरियाणा भाजपा स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने धारा-370 और 35ए को हटाने के निर्णय और उसकी प्रक्रिया को सही ठहराया है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्य विचारधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है, इसके लिए भाजपा का हरेक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभारी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति को आर्टिकल 370 हटाने का हक है और आर्टिकल 370 हटाने का फैसला संवैधानिक तौर पर सही था। भारतीय संविधान के सभी प्रावधान जम्मू कश्मीर पर लागू होते हैं। ये फैसला जम्मू कश्मीर के एकीकरण के लिए था।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की अनुच्छेद 370 हटाने में कोई दुर्भावना नहीं थी।

 श्री सैनी ने कहा कि  5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच द्वारा वैध करार दिए जाने से देश भर में खुशी की लहर है। श्री सैनी ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में विकास की रफ्तार बढ़े़गी। अब एक देश, एक विधान, एक निशान का सपना साकार होगा। धारा-370 के प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू कश्मीर की तस्वीर बदली है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में नई शुरूआत हुई है।  श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार में जम्मू कश्मीर शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। आज जम्मू कश्मीर के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहयोगी बने हुए हैं।

error: Content is protected !!