– सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित होंगे कार्यक्रम
– पांच अक्टूबर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों, नवमतदाताओं से बातचीत, महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन
– छह अक्टूबर को सरकारी अस्पतालों का जायजा, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों व ट्रांसजेंडर्स के साथ बैठक
– दो दिवसीय प्रवास में राष्ट्रीय प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ति भारद्वाज और सह प्रभारी गीतांजलि शर्मा रहेंगी मौजूद

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों व पांच राज्यों की महिला प्रदेश अध्यक्षों का हरियाणा के सभी जिलों में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास होगा। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व प्रदेश अध्यक्ष 5 व 6 अक्टूबर को जिलों में प्रवासी के रूप में पहुंचेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, सरकार की जनहितैषी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करने एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास को लेकर रविवार को गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय ‘‘गुरुकमल’’ में प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रवास की जिम्मेदारी दी गई और प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई। आज की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने सभी पदाधिकारियों को प्रवास की तैयारियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ति भारद्वाज और सह प्रभारी गीतांजलि शर्मा के अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्यों की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षों का दो दिवसीय हरियाणा प्रवास कार्यक्रम हैं। प्रवास के प्रथम दिन पांच अक्टूबर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों, स्थानीय कॉलेज में जाकर नवमतदाताओं से बातचीत करेंगी। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन तथा बूथ स्तरीय बैठक का कार्यक्रम होगा।

सुनीता दांगी ने बताया कि प्रवास के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को सरकारी अस्पतालों का जायजा, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक, एनजीओ, स्व-सहायता समूह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं के साथ बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में ट्रांसजेंडर्स के साथ बैठक भी शामिल है। ट्रांसजेंडर्स के साथ बैठक गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में होगी।

महिला मोर्चा की मीडिया संयोजक सुमन दहिया ने बताया कि महिला मोर्चा के संगठात्मक प्रवास का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना है। पार्टी के मोर्चा की तरफ से मीडिया, सोशल मीडिया के जरिए भी महिलाओं को जागरूक करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। श्रीमती दहिया ने ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ अधिनियम के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। अब महिलाओं को अपनी बात कहने का सदन में मौका मिलेगा। मोदी सरकार का यह कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी विधु कालरा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वाति, पिंकी यादव, अलीशा तोमर, राज राणा, मनीता गर्ग, कीर्ति सिंह उपस्थित रही। 

error: Content is protected !!