जींद में 8 जून की तिरंगा यात्रा का कार्यकर्ताओं को दिया न्योता
प्रदेश में 2024 में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: डॉ. अशोक तंवर

उचाना/जींद, 31 मई – आम आदमी पार्टी के प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर बुधवार को उचाना पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 8 जून को जींद में होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया। उन्होंने बताया कि 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसको लेकर प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। इस तिरंगा यात्रा का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता खट्टर सरकार से तंग आ चुकी है। जींद में होने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। इसमें पूरे प्रदेश से समर्थक हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी इस व्यवस्था बदलने जा रही है। 2024 में प्रदेश की जनता खट्टर सरकार को वोट की चोट से बाहर का रास्ता दिखाने को काम करेगी।

उन्होंने कहा कि न्याय की आवाज उठा रहे देश के गौरव पहलवानों को मारा, पीटा, घसीटा गया और उनके ऊपर ही केस दर्ज किया गया। मजबूर होकर पहलवान मेडल को गंगा में डालने जा रहे थे। उन्होंने देश की बात मानी और मेडल गंगा में नहीं डाले।

उन्होंने कहा कि पहलवानों के साथ फोटों खिंचवाने वाले सीएम खट्टर और पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। खट्टर सरकार ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है। अरविंद केजरीवाल पूरे देश में एकमात्र ऐसे सीएम हैं, जो काम के नाम पर वोट मांगतें हैं। 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

error: Content is protected !!