कांग्रेस का बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से उठा चुका है भरोसा
कांग्रेस के झूठे प्रलोभनों में नहीं आने वाली हरियाणा की जनता
कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, गुंडागर्दी में नंबर-1 था हरियाणा

चंडीगढ़, 14 अप्रैल। भाजपा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कांग्रेस की सोनीपत में हुई रैली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संविधान बचाओ रैली नहीं, बल्कि परिवार बचाओ रैली थी। बाबा साहब का संविधान वही है जो उन्होंने बनाया था। फर्क इतना है कि कांग्रेस का विश्वास संविधान पर नहीं रहा। वंशवादी कांग्रेस सदा ही अपने आपको संविधान सेे उपर मानती आ रही है। पीएम मोदी के शासनकाल में जब संविधान के हिसाब से काम हो रहा है तो कांग्रेसी नेता तिलमिला रहे हैं। डा. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को पता है कि वह भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस के पास चुनाव में जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए अनर्गल आरोप लगाकर लोगों को लुभाना चाहती है।

डा. संजय शर्मा ने कहा कि यह तो सर्वविदित है कि कांग्रेस की रैलियों में भाड़े की भीड़ जुटाने की परम्परा रही है। हरियाणा की जनता का कांग्रेस और उनकी विचारधारा से 2014 में ही मोहभंग हो चुका था। परिवार की राजनीति चलती रहे इसके लिए कांग्रेस झूठे प्रलोभन देकर जनता को भ्रमित करना चाहती है। किसानों को मुआवजा के रूप में दो-दो रुपयों का चेक देने वाली कांग्रेस कभी स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू नहीं कर पाई। कांग्रेस जो वादा करती है उस पर कभी अमल नहीं करती।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नंबर-1 हरियाणा पर तंज कसते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, कालाबाजारी, गुंडागर्दी में हरियाणा नंबर-1 था। किसानों को दो-दो रुपये के मुआवजा के चेक देकर उनका अपमान करने में नंबर-1 था। हरियाणा को गड्ढे में ले जाने के पूर्व सीएम हुड्डा के आरोप पर श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा को दलाली, रिश्वतखोरी, बिजली और पानी के तरसती जनता तथा टूटी सड़कों के गड्ढों में कांग्रेस छोड़कर गई थी जिसे भरने में भाजपा की मनोहर सरकार को 9 साल लगे।

डा. शर्मा ने कहा कि यह सभी को मालूम है कि कांग्रेस के समय में तबादला उद्योग चलता था। पर्ची और खर्ची से युवाओं को रोजगार मिलता था। मनोहर सरकार में बिना खर्ची और पर्ची के एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई है। फरद को ऑनलाइन कर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा का दायित्व निभा रही है। डा. शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी है और प्राकृतिक आपदा जैसी हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस के विचार हमेशा से ही जनविरोधी रहे हैं और ऐसी विचारधारा का अंत 2024 में करने का जनता ने मन बना लिया है।

भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के हर वर्ग के कल्याण के सपने को कर रही है साकार: डा. शर्मा

भाजपा के शासनकाल में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जो किसानों के हित में 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कर रहा है। साथ ही शेष फसलों की खरीद भावान्तर भरपाई योजना से की जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कहा है कि खराब हुई फसलों का मुआवजा मई तक दे दिया जाएगा। डा. संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार बाबा साहब अंबेडकर के हर वर्ग के कल्याण के सपने को साकार कर रही है। देश आगे बढ़ रहा है और गरीबों का कल्याण हो रहा है। गरीब कल्याण और जनहितेषी नीतियों के दम पर जनता तीसरी बार भी केंद्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

error: Content is protected !!