नवीन जयहिन्द को पिछले 100 दिनो में 3 करोड़ 40 लाख 7 हजार बार देखा गया

रौनक शर्मा

चंडीगढ़ – इस आधुनिक युग मे सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभा रहा है। एक सोशल मीडिया एजेंसी के सर्वे के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से 10 अप्रैल 2023 (पिछले 100 दिनो) में सबसे ज्यादा बार देखे गए हरियाणा के टॉप 10 नेताओ ने से समाजिक संगठन जयहिन्द सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिन्द एक अकेले ऐसे समाजिक कार्यकर्ता है जो न ही नेता है और न ही किसी पार्टी में है लेकिन फिर भी इन सभी नेताओं पर भारी पड़े है।

हरियाणा के टॉप 10 नेताओ के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर एक सर्वे किया गया कि पिछले 100 दिनो (1 जनवरी 2023 से 10 अप्रैल 2023) में कौन सा नेता ऐसा है जो सबसे ज्यादा बार देखा गया हो। आंकड़े बेहद ही चौकाने वाले निकले

  1. नवीन जयहिन्द (सामाजिक कार्यकर्ता) – 1 करोड़ 87 लाख 37 हजार बार देखे गए।
  2. सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा – 46 लाख 13 हजार बार देखे गए।
  3. अभय सिंह चौटाला – 31 लाख 80 हजार बार देखे गए।
  4. रणदीप सिंह सुरजेवाला – 30 लाख 34 हजार बार देखे गए।
  5. राजकुमार सैनी – 19 लाख 8 हजार बार देखे गए।
  6. हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर – 18 लाख 9 हजार बार देखे गए।
  7. गृह मंत्री अनिल विज – 15 लाख 12 हजार बार देखे गए।
  8. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा – 14 लाख 70 हजार बार देखे गए।
  9. ओम प्रकाश धनखड़ – 6 लाख 54 हजार बार देखे गए।
  10. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला – 3 लाख 25 हजार बार देखे गए।

वर्तमान में सोशल मीडिया इंसान के लिए बातो का आदान प्रदान करने का सबसे सस्ता और सरल माध्यम भी बना हुआ हैं जिसमे जनता अपनी समस्याओं को आसानी से उठा सकती हैं लेकिन हरियाणा के टॉप नेताओ के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर किए गए सर्वे के मुताबिक नवीन जयहिन्द को पहला पायदान में इसलिए शामिल रहे हैं क्योकि नवीन जयहिन्द प्रदेश की जनता की समस्याओं को सोशल मीडिया पर तो उठाते ही हैं साथ मे धरातल पर उससे भी ज्यादा नजर आते हैं।

पिछले वर्ष 2022 में भी ऐसा ही एक सर्वे किया गया था, जिसमे भी नवीन जयहिन्द हरियाणा के टॉप 10 नेताओ की लिस्ट में सबसे ऊपर थे।
वर्ष 2022 का सर्वे –

  1. नवीन जयहिन्द (सामाजिक कार्यकर्ता) – 3 करोड़ 40 लाख 7 हजार बार देखे गए।
  2. गृहमंत्री अनिल विज – 1 करोड़ 90 लाख 96 हजार बार देखे गए।
  3. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर – 1 करोड़ 40 लाख 28 हजार बार देखे गए।
  4. सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा – 1 करोड़ 20 लाख 72 हजार बार देखे गए।
  5. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा – 1 करोड़ 14 लाख 84 हजार बार देखे गए।
  6. रणदीप सिंह सुरजेवाला – 93 लाख 64 हजार बार देखे गए।
  7. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला – 84 लाख 51 हजार बार देखे गए।
  8. अभय सिंह चौटाला – 63 लाख 39 हजार बार देखे गए।
  9. संसद अरविंद शर्मा – 28 लाख 4 हजार बार देखे गए।
  10. ओमप्रकाश धनखड़ – 24 लाख 62 हजार बार देखे गए।
error: Content is protected !!