प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जमकर की तारीफ

हिसार/ चंडीगढ़, 25 मार्च। शक्ति केंद्र संगम के दूसरे सत्र में गौरवमय भारत विषय पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हमारा भारत गौरवमयी है। हमसे अच्छी व्यवस्था पूरी दुनिया में कहीं नहीं। हम इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा में भी सबसे आगे थे, लेकिन आज हमें फिर से भारत को गौरवमयी बनाने पर बात करनी पड़ रही है, इसका कारण है कि आजादी के बाद जिनको सत्ता मिली, उन्होंने ठीक काम नहीं किया। लेकिन अटल बिहारी वाजपेई हमारे नेताओं ने प्रमाणु प्रशिक्षण करके भारत को गौरवान्वित किया। कारगिल से भी पाकिस्तान को लताड़ कर भगाया।
बिप्लब देब ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सरकार बनी तो एक के बाद एक काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भारत को मजबूत बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। 97 प्रतिशत मोबाइल अब अपने देश बनते हैं। कोरोना जैसी बीमारी में भी भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात एक किया। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के मनोहर सरकार ने नौकरी दी। कांग्रेस को केवल भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाता है, जबकि भाजपा सरकार ने सबको सामान रूप से नौकरी दी।
उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 48 प्रतिशत से अधिक पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। 6 अप्रैल तक सभी पन्ना प्रमुख बना लिये जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पास सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं। आजाद कश्मीर भी चाहिए और पूरा पंजाब भी चाहिए। ये केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस कहती थी कि धारा-370 हट नहीं सकती, लेकिन मोदी जी और अमित शाह ने एक झटके में हटा दी। कोई सोच नहीं सकता था कि राम मंदिर बनेगा, तीन तलाक़ हटेगा, लेकिन सब मोदी जी ने करके दिखाया है और अब कार्यकर्ताओं की बारी हैं कि वे हरियाणा और केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 में कार्यकर्ता ही सरकार बनाएंगे। बिप्लब देब ने कहा कि हरियाणा ने तो भारत का गौरव कई क्षेत्रों में बढ़ाया है। पूरा देश हरियाणा से बहुत कुछ सीख रहा है। यहां का सैनिक देश की रक्षा कर रहा है, तो यहां के खिलाड़ी मैडल ला रहे हैं और यहां के किसान देश के लिए अन्न पैदा कर रहे हैं।
नरेन्द्र मोदी सबको समझते हैं और हम सबको जानते हैं, इसलिए वे हम सब के मन की बात कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। हम दुनिया में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण विश्वास और मनोबल होता है। इसलिए विश्वास रखकर पूरे मनोबल के साथ हम सबको आगे बढ़ना है। कांग्रेस कहीं गिनती में नहीं है और चारों तरफ भाजपा ही है। इसलिए हरियाणा और केंद्र में तीसरी बार भाजपा की ही सरकार बनेगी।