तानाशाह सरकार को सबक सिखाएगी जनता:  चौटाला

इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने परिवर्तन यात्रा के दौरान समर्थकों में भरा जोश
इनेलो की सरकार बनने पर फिर से आएगा खुशहाली का दौर: चौटाला

फरीदाबाद, 17 मार्च। इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि आज हरियाणा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। अगले साल होने वाले चुनावों में जनता इस तानाशाह सरकार को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। इनेलो ही आज एक ठोस व सशक्त विकल्प है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा में पहुंचे इनेलो सुप्रीमो का दीदार करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मौजूदा सरकार को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि आज विकास कार्य बाधित होकर रहे गए हैं। प्रदेश की स्थिति चिंतनीय हो गई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो रही हैं। अस्पतालों में चिकित्सक व दवाइयां नहीं हैं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि विकास के नाम पर एक नई ईंट तक नहीं लगी। स्कूलों में मास्टर नहीं है। नफरत फैलाई जा रही है और इसकी आड़ में लोगों को लूटा जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। देश का पैसा अंबानी-अडानी जैसे मु_ी भर लोगों की जेब में जा रहा है।

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारे राज में जो सडक़ें बनी थी, उसका बुरा हाल हो गया है। बुजुर्गों को पैंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। लोगों का कोई भला कर सकता है तो वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही है। चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा किसी से द्वेष नहीं, हमारा किसी से विरोध नहीं, ना ही हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ है। हम तो चौ. देवी लाल के सपनों को साकार करने के लिए जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों का आपस में जोडऩे के लिए गांव-गांव परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में हमने अच्छे काम किए हैं, भविष्य में और अच्छा काम करेंगे। बुजुर्गों की पैंशन नकारा सरकार ने काट दी है, इनेलो शासन आने पर बुजुर्गों की काटी गई पेंशन का पैसा ब्याज सहित दिया जाएगा। महिलाओं को सम्मान के लिए अलग से पैंशन की व्यवस्था  की जाएगी। बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, पढ़ाई की कोई फीस नहीं लगेगी, ना ही कोई किताबों का खर्चा होगा। पढ़ने वाले बच्चे का बीमार पडऩे पर मुफ्त इलाज किया जाएगा। युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से अच्छा पद दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो के शासनकाल में वे स्वयं जनता के बीच जाते थे और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करते थे। आज यह सरकार लोगों की सुनवाई नहीं कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर सभी वर्ग इस सरकार से मायूस हैं। प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग हताश और निराश है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। आज 400 रुपए वाला रसोई गैस सिलैंडर 1200 रुपए तक पहुंच गया है। पैट्रोल-डीजल, खाद, कीटनाशकों के दाम में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यह सरकार लोगों को राहत पहुंचाने की बजाय दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में इस सरकार को जनता वोट की चोट से सबक सिखाएगी और फिर इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश में खुशहाली का दौर फिर से लौट आएगा।

Previous post

बजट सत्र – अभय सिंह चौटाला ने प्रश्र काल के दौरान वर्तमान में राज्यों के किसानों पर बैंकों का कितना कृषि ऋण बकाया है जैसा महत्वपूर्ण मुद्दा सदन में उठाया

Next post

शराब घोटाले पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सरकार को घेरा

You May Have Missed

error: Content is protected !!